*1 घायल सहित 4 युवक चढ़े पुलिस के हत्थे : पुलिस और एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों में बीच चली गोलियां दौरान*

by

माहिलपुर, 27 फरवरी : होशियारपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर गांव टूटोमजारा के पास आज शाम करीब 4 बजे एक्सयूवी गाड़ी में सवार युवकों और खुफिया टीम के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक्सयूवी गाड़ी में सवार एक घायल समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर की तरफ से आ रही एक्सयूवी गाड़ी नंबर पीबी 10 एचयू 8453 जिसका खुफिया विभाग की टीम द्वारा पीछा किया जा रहा था, को पुलिस ने रोका तो गाड़ी में बैठे युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया और गाड़ी में भाग गए। पुलिस दल ने जवाबी गोलीबारी की, जिससे वाहन के टायर पंक्चर हो गए और युवक टूटोमाजारा अड्डे पर वाहन छोड़कर पुलिस से बचने के लिए गांव में चले गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी डी होशियारपुर सरबजीत सिंह बाहिया व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि वाहन में सवार सभी चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें एक युवक जिसके कान से खून बह रहा था, को इलाज के लिए सिविल अस्पताल माहिलपर में भर्ती कराया गया है। इस मामले पर पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि जल्द ही एक प्रेस नोट जारी किया जाएगा।कैप्शन… गोलाबारी में क्षतिग्रस्त वाहन और अस्पताल में दाखिल घायल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला प्रेमगढ़ में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य करवाया शुरु : पंजाब सरकार ने थामा है प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ थामा है और उनके लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड यात्रा में ऑक्सीजन की कमी से चंडीगढ़ के श्रद्धालु की मौत…प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

एएम नाथ। शिमला :  देश की कठिनतम यात्रा श्रीखंड यात्रा में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। 12 जुलाई को यह लोग श्रीखंड यात्रा पर गए थे। लेकिन...
article-image
पंजाब

फूड स्टालों सहित अन्य स्थानों से लिए खाद्य पदार्थों के 12 सैंपल : बस स्टैंड पर पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक जब्त कर करवाई नष्ट

होशियारपुर, 20 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह ने होशियारपुर ने आज बस स्टैंड...
Translate »
error: Content is protected !!