10वीं-12वीं के छात्रों के लिए जरूरी ख़बर : पंजाब बोर्ड ने जारी

by

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम सभी विषयों के लिए अनिवार्य रूप से कराए जाएंगे। इसमें रेगुलर छात्रों के साथ-साथ ओपन स्कूल, कंपार्टमेंट/री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, प्रदर्शन सुधार (परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट) और वोकेशनल या एनएसक्यूएफ (NSQF) कोर्स से जुड़े विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

स्कूलों को दिए गए सख्त निर्देश

पंजाब बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं की पूरी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराएं। बोर्ड का उद्देश्य है कि किसी भी छात्र को जानकारी के अभाव में परीक्षा से वंचित न रहना पड़े।

ऐसे देखें प्रैक्टिकल डेटशीट

छात्र प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर डेटशीट से संबंधित अलग सेक्शन दिया गया है, जहां सभी जरूरी विवरण उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा ईमेल आईडी conductpseb@gmail.com भी जारी की गई है।

प्रैक्टिकल के बाद होंगी लिखित परीक्षाएं

बोर्ड की ओर से यह भी बताया गया है कि लिखित परीक्षाएं प्रैक्टिकल एग्जाम समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएंगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्रयास रहता है कि 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के अंत तक घोषित कर दिया जाए, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और दाखिले में किसी तरह की परेशानी न हो। गौरतलब है कि हर साल पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 7 लाख छात्र शामिल होते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सजा सुनने के बाद दूसरी मंजिल से कूदा आरोपी : अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में सात साल की कैद की सुनाई थी सजा

मानसा : स्थानीय अदालत द्वारा लड़की को बरगला कर अपने साथ ले जाने के मामले में एक युवक को सात साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद, उसने कोर्ट की दूसरी मंजिल...
article-image
पंजाब

सहारा और पर्ल कंपनियों में लोगों के करोड़ो रुपए फंसे कम्पनियों ने नहीं दिए तो संघर्ष करेंगे : संघा

गढ़शंकर। सहारा और पर्ल कंपनियों के खिलाफ विकास मंच गढ़शंकर द्वारा बाबा गुरदित्त सिंह पार्क में एक बैठक की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्रमवार मांग-पत्र दिए जाएंगे। सबसे पहले एसडीएम...
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दोषी करार, 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का जुर्माना, अंसारी व अफजाल के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं : एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में

गाजीपुर : गाजीपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के मामले में दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगाया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
Translate »
error: Content is protected !!