होटल में युवक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या , 18 दिन बाद थी शादी तय

by

लुधियाना ।  रायकोट के सिमर होटल के एक कमरे में जलालदीवाल गांव के एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच को शुरू कर दिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक ने खुद को अपनी ही लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। युवक की पहचान गुरबीर सिंह उर्फ कमल के रूप में हुई है। रविवार रात कमल अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल था। देर रात वह अपने दोस्तों को कार में जलालदीवाल गांव छोड़कर वापस होटल के कमरे में आ गया। मृतक के दोस्तों ने जानकारी दी कि वे अकसर सिमर होटल आता रहता था और यहां आकर पार्टियाें में शामिल होता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमल के परिवार ने उसका विवाह तय कर दिया था। शादी 16 जनवरी को होनी थी। शादी की तारीख तय होने के बाद से ही कमल मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। उसके दोस्तों के अनुसार वह लगातार रोता रहता था। सोमवार सुबह कमल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि शादी तय होने के बाद से वह काफी उदास रहने लगा था।

 पुलिस ने कमरा किया सील : घटना की सूचना मिलते ही रायकोट सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह सवाल भी उठ रहा है कि अपने गांव से लौटने के बाद कमल रायकोट के बरनाला चौक स्थित सिमर होटल में क्यों रुका, जबकि जलालदीवाल गांव कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। डीएसपी रायकोट हरजिंदर सिंह और सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि जिस कमरे में यह घटना हुई है, उसे सील कर दिया गया है। एक दिन पहले ही पिस्टल लाइसेंस रिन्यू हुआ था और वह सदर थाने से अपना पिस्टल रिलीज करवा कर ले गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल के लोगों ने दिया लोकतंत्र पर विशवास का प्रमाण : खन्ना

पूर्व सांसद खन्ना ने कहा, 90 प्रतिशत मतदान कर रचा इतिहास, खन्ना ने वोटरों का किया धन्यवाद होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में जनता...
article-image
पंजाब

कस्टडी में मां को सौंपा बच्चा, तो पिता से लिपटकर रोया

ग्वालियर के भितरवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोर्ट के फैसले के बाद एक मासूम बच्चे को उसकी मां को सौंपा जा रहा है। इस भावुक पल में बच्चा अपने पिता...
article-image
पंजाब

एमए अर्थशास्त्र के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा

होषियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहीलपुर में चल रहे एमए अर्थशास्त्र कोर्स के दूसरे और चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है।इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!