10 किलो 200 ग्राम डोडे/चूरा पोस्त बरामद : हरमनदीप उर्फ नवी से

by

गढ़शंकर, 15 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस को नशा तस्करी को लेकर कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उप पुलिस कप्तान दलजीत सिंह की हिदायत पर गढ़शंकर के मुख्य थाना अधिकारी इंस्पैक्टर करनैल सिंह गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान डीएफओ कार्यालय गढ़शंकर के समीप कोट फतूही साइड से आ रहे ट्रक जेके-14ए-6939 को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक हरमनदीप उर्फ नवी पुत्र सोहन लाल निवासी घागोरोड़ावाली थाना गढ़शंकर के पास से ट्रक के कैबिने में रखे प्लास्टिक के बोरे में से 10 किलो 200 ग्राम डोडे/चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसको लेकर वह कोई परमिट व लाइसैंस पेश न कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

22800 रुपये से लेकर 114450 रुपये का मिलेगा वेतन – विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे युवाओं को अबूधाबी और दुबई में नौकरी का मिलेगा अवसर तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में भरे जाएंगे पद

बायोडाटा, पासपोर्ट, प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय में करें संपर्क एएम नाथ। चंबा, अक्तूबर 26 :   विदेश में नौकरी करने के अवसर तलाश रहे हिमाचल प्रदेश के...
पंजाब

बी.डी.पी.ओ. कार्यालय भुंगा में पंचायत राज अधिनियम और गाँव की साझा भूमि अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा– पंचायती राज अधिनियम और गाँव की साझा भूमि अधिनियम को लेकर स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ रूरल डेवलपमेंट (SIRD), चंडीगढ़ द्वारा बी.डी.पी.ओ. कार्यालय, भुंगा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पंजाब और हरियाणा...
article-image
पंजाब

पीएचजी जवान की मौत मामले में 5 निहंगों को नामजद करते हुए 35-40 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज, 5 गिरफ्तार – मजीठिया ने आरोप लगाया कि बिना मुख्यमंत्री के आदेश के पुलिस गुरुघर में घुसकर गोली चलाने जैसा बढ़ा कदम नहीं उठा सकती

कपूरथला : दो गुटों के निहंगों द्वारा सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर मामला गरमाया हुआ था। गुरुवार सुबह जब पुलिस गुरुद्वारा परिसर में दाखिल होने लगी तो...
Translate »
error: Content is protected !!