सेवानिवृत हुए मुलाजिमों को ईपीएफ द्वारा नाममात्र की पैंशन दी जा रही : भज्जल

by

गढ़शंकर :जल स्रोत सेवानिवृत मुलाजिमों की मीटिंग शिंगारा राम भज्जल की अध्यक्षता में नया बस स्टैंड गढ़शंकर में हुई। उन्होंने बताया कि जल स्रोत से सेवानिवृत हुए मुलाजिमों को ईपीएफ द्वारा नाममात्र की पैंशन दी जा रही है और इसके साथ गुजारा चलाना मुश्किल है। पैंशन की वृद्धि के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने के उपरांत अभी तक कोई फैसला नहीं आया है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया गया कि वह इस मसले पर तीव्रता दिखाए।
बैठक में गांव मेहंदवाणी में फैक्ट्री के प्रदूषण व ओवरलोड टिप्परों की एंट्री को लेकर चल रहे संघर्ष की हिमायत की गई और 18 अक्तूबर होने वाली रैली में शामिल होने की बात कही गई।
उपस्थिति : गुरनाम सिंह बीहड़ा, जसविन्द्र सिंह, गुरमीत राम, परमजीत बबली, सुरजीत सिंह व रोशन लाल।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी गांव बढ़ेसरों में मनाएगी धीआं की लोहड़ी : सतीश सोनी

गढ़शंकर। आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी,पंजाब की मीटिंग में सुसायिटी के संस्थापक सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में गांव बढ़ेसरों में हुई। जिसमें 9 जनवरी को गांव बढ़ेसरों में धीआं की लोहड़ी मनाने का फैसला किया...
article-image
पंजाब

नशा तस्कर की 2.49 करोड़ की संपत्ति जब्त.. 40 किलो हेरोइन के साथ हुआ था गिरफ्तार

बठिंडा। 40 किलो हेरोइन सहित पकड़े गए नशा तस्कर की 2 करोड़ 49 लाख रुपए की संपत्ति को सोमवार को पुलिस द्वारा फ्रीज किया गया है। उल्लेखनीय है कि मलोट के रहने वाले तस्कर...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की धरोहर घंटाघर की घड़ी एवं इमरजेंसी में बजाने वाला यंत्र कहां है : तलवाड़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत आने वाले खतरे को देखते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए इमरजेंसी के दौरान जो कार्य किए जाते हैं उनकी रिहर्सल लगातार कर रहा है। इन...
Translate »
error: Content is protected !!