10 गांवों को 36.40 लाख की ग्रांट के चैक डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने वितरित किए : कहा- पंजाब सरकार गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध

by

गढ़शंकर , 12 जनवरी:    डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है और इसके अंतर्गत युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के हर गांव के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के ग्रांटे जारी कर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं ताकि गांवों के निवासियों को शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के गांवों के लिए भी करोड़ों रुपए की ग्रांटें जारी की गई है, जिससे हलके के नुहार बदलने जा रही है। वे गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों के लिए ग्रांट के चैक सौंपने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधान सभा क्षेत्र के 10 गांवों में जाकर उनको 36.40 लाख रुपए की ग्रांट के चैक सौंपे, जिनमें गांव बगवाईं को 2 लाख रुप, पनाम को 6 लाख रुपए, नंगलां को 8 लाख 40 हजार रुपए, चक्क फुलू को 2 लाख रुपए, कुक्कड़ मजारां को 2 लाख 50 हजार रुपए, चक्क हाजीपुर को 2 लाख रुपए, शाहपुर को 2 लाख रुपए, चक्क रौतां को 2 लाख 50 हजार रुपए, गांव महताबपुर को 4 लाख रुपए व गांव कुल्लेवाल को 5 लाख रुपए के चैक शामिल थे।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांवों को विकास कार्यों के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए अहम प्रयास किए जा रहे हैं और जो लोग पिछली सरकारों के समय बुनियादी सुविधाओं को तरसते रहे हैं, उनकी हर जरुरत को योजनाबद्ध ढंग से पूरा किया जा रहा है। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने संबंधित गांवों की समस्याएं भी सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इनका हल करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ मनजिंदर कौर, ओ.एस.डी चरनजीत सिंह चन्नी के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास फंडों का सही प्रयोग कर तय समय पर विकास कार्य बनाए जाए यकीनी: करमजीत कौर

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा अधिकारियों को टीम बन कर एकजुटता व तालमेल के साथ कार्य करने...
article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 20 कारतूस और 5.240 किलोग्राम हेरोइन बरामद : बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन फायरिंग

अमृतसर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन फायरिंग की। इसके बाद अमृतसर जिले के गांव चक अल्लाह बख्श से जवानों ने एक पिस्तौल और 5.240 किलोग्राम हेरोइन...
article-image
पंजाब

Special camp under electoral roll

Eligible persons can register claims and objections with booth level officers during the camp Hoshiarpur/ November 6//Daljeet Ajnoha Deputy Commissioner-cum-District Election Officer Komal Mittal said that special camps are being organized by the Election...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीति से परे होकर…. अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी, की ये खास अपील, जानें क्या मिला जवाब

प्रियंका गांधी को सांसद के तौर पर संसद पहुंचे अभी एक हफ्ते का वक्त भी नहीं हुआ है कि उन्होंने अपनी अलग राजनीति की पहली तस्वीर पेश कर दी है । प्रियंका गांधी ने...
Translate »
error: Content is protected !!