10 ग्राम हेरोइन समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर, 17 जून : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 10 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई रशपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव देनोवाल खुर्द के पास गश्त दौरान जा रहे थे। जब बस्ती सैंसियां के मोड़ पर पहुंचे तो सामने से एक मोटरसाइकिल चालक मोना व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसको पुलिस पार्टी ने रुकने का इशारा किया। वह पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ने लगा और उसका मोटरसाइकिल बंद हो गया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। कथित दोषी की पहचान शिवकुमार उर्फ शिव पुत्र हरमेश लाल निवासी बस्ती सैंसियां देनोवाल खुर्द थाना गढ़शंकर के रूप में हुई। दोषी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट 21(बी)-61-85 तहत मामला दर्ज कर किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खैरा को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा: खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद कांग्रेस खुलकर खैरा के समर्थन में , नेता प्रतिपक्ष बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा बड़िंग ने आप सरकार हमला, शिरोमणि अकाली दल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

चंडीगढ़ : पंजाब के भुलथ से कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सुबह पांच वजे चंडीगढ़ स्थित निवास से जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस ने...
article-image
पंजाब

मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी : गडकरी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को लिखा पत्र

एएम नाथ। शिमला : मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। नितिन गडकरी द्वारा जयराम ठाकुर को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

क्या पंजाब से राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल? किस नेता की ले सकते जगह

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली विधानसभा में हार के बाद उनके अगली पारी का सभी को इंतजार है। इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं...
article-image
पंजाब

14 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक

गांव अलड़ व राजा कलां में सैमीनार के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता के बारे में किया जागरुक होशियारपुर, 24 मार्च: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम -चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी...
Translate »
error: Content is protected !!