10 मीटर शूटिंग रेंज राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में जल्द बनेगी — DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 18 अक्टूबर : ऐतिहासिक चंबा चौगान में आज 64वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खिलाड़ियों द्वारा आयोजित मार्च पास्ट की सलामी ली और ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
अपूर्व देवगन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों का भी अपना विशेष महत्व रहता है। एक और जहां खेल गतिविधियों से विद्यार्थी वर्ग में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है, वहीं ऐसी गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से उपायुक्त ने विद्यार्थियों को बहुआयामी गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह भी दी।
उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन विभिन्न योजनाओं के तहत खेलकूद गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में 10 मीटर शूटिंग रेंज बनाने का कार्य प्रगति पर है। यह चंबा में एक पहेली शूटिंग रेंज होगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय के दौरान शूटिंग रेंज को विस्तार देने की कार्य योजना को भी तैयार किया गया है ।
इस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 324 से अधिक खिलाड़ियों सहित स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहडू के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
शुभारंभ अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाड़क, ओएसडी उमाकांत आनंद , प्रधानाचार्य राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जतिंदर सिंह, एडीपीईओ तिलक बिजलवान, खेल प्रभारी कमला ठाकुर सहित हिमाचल प्रदेश क्रीड़ा संघ और जिला क्रीड़ा संघ के अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

68.68 लाख रुपए बरामद : हमीरपुर पुलिस ने व्यक्ति की गाड़ी और नगदी को कब्जे में लिया

हमीरपुर : जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी एक व्यक्ति से 68.68 लाख रुपए बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति इन रुपयों के बारे में जानकारी और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके कारण...
हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

ऊना, 16 जून – उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस का ‘EAGLE’ ग्रुप’ – दिल्ली चुनाव में रखेगा कड़ी नजर ….

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने चुनावी गड़बड़ियों पर कड़ी नजर रखने के उद्देश्य से नेताओं और विशेषज्ञों का एक विशेष कार्य समूह ‘ईगल ग्रुप’ का गठन किया है। पार्टी द्वारा जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई में कारीगरों को सरकारी नौकरी लगने के लिए मिले राष्ट्रीय व्यावसाय प्रमाण पत्र

युवाओं में खुशी की लहर ऊना : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट टेªनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और...
Translate »
error: Content is protected !!