8 लोगों की मौत-24 से अधिक लोग घायल : नाले में बस गिरने से -NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी

by
बठिंडा  :

तलवंडी साबो में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी की बस (PB 11 DB- 6631) बेकाबू होकर नाले में गिर गई। जिसमें ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों में 2 साल की बच्ची और उसकी मां भी शामिल है। एक दिव्यांग व्यक्ति की भी मौत हुई है, जो हरियाणा का रहने वाला था। मृतक ड्राइवर की पहचान मानसा के रहने वाले बलकार सिंह के रूप में हुई है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हादसा जीवन सिंह वाला गांव के पास हुआ। बस सरदूलगढ़ से बठिंडा की तरफ जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पाकर प्रशासन और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

     पुलिस के मुताबिक न्यू गुरु काशी ट्रांसपोर्ट की बस सवारियों को लेकर बठिंडा की तरफ जा रही थी। जीवन सिंह वाला गांव के पास बस अचानक बेकाबू होकर नाले में पलट गई। इसके बाद बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना दी।  बठिंडा के DC शौकत अहमद पर्रे और SSP अमनीत कौंडल भी मौके पर पहुंच गईं। आसपास के ग्रामीण सीढ़ियां लेकर मौके पर पहुंचे। सीढ़ी से लोगों को बाहर निकाला गया। बठिंडा के DC शौकत अहमद पर्रे ने बताया कि बस में सवार यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर बस को तेज स्पीड से चला रहा था। तभी सामने से एक बड़ा ट्राला आ गया। उससे बचने के लिए बस टर्न की गई, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया। इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें तलवंडी साबो अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद कुछ लोगों को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

    जिन लोगों की मौके पर मौत हुई, उनमें एक बच्चा, 3 महिलाएं और एक पुरुष है। अस्पताल में जिनकी मौत हुई, उनमें 2 पुरुष और एक महिला है। मौके पर NDRF के अलावा सड़क सुरक्षा फोर्स भी भेजी गई थी। स्पॉट को NDRF ने क्लियर कर लिया है। मुझे लगता है कि वहां से सभी को निकाला जा चुका है। SSP अमनीत कौंडल ने कहा कि घायलों ने बताया कि बस स्पीड में थी। बारिश हो रही थी। सामने से ट्राला आ गया, जिस वजह से ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया। यह भी पता चला है कि ड्राइवर की मौत हो चुकी है। यह हादसा लापरवाही से ही हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों द्वारा भाजपा नेताओं व मंत्रियों के विरुद्ध किया जा रहा उग्र प्रदर्शन देश के सविधान के विरुद्ध : अरोड़ा

गढ़शंकर – भाजपा के युवा नेता व कोटफातुही मंडल अध्यक्ष तरुण अरोड़ा ने शुक्रवार को प्रेसनोट जारी कर कहा कि खेती सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर ररहे किसानों द्वारा केंद्रीय मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी अफसर के पास दो गनर, ड्राइवर और लालबत्ती की थी कार – नोएडा पुलिस ने इस फर्जी IAS अफसर को कियागिरफ्तार

नोएडा : नोएडा सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने फर्जी एसपी और जिला कलेक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये फर्जी अफसर दो गनर लेकर चलता था। खुद को गृह मंत्रालय का...
article-image
पंजाब

मजीठिया अभी रहेंगे जेल में… अगली सुनवाई 4 मई को

एसएएस नगर :  ड्रग्स मामले के आरोपी अकाली नेता विक्रम सिंह मजीठिया की आज मंगलवार को पटियाला जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी करवाई गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार सिंगला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं वो 1 करोड़ युवा जिन्हें हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे…….क्या है योग्यता?

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। अपने बजट भाषण में उन्होंने नौकरियों और स्किल से जुड़ी 5 पीएम पैकेज स्कीम्स का जिक्र किया। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!