कौन हैं वो 1 करोड़ युवा जिन्हें हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे…….क्या है योग्यता?

by

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। अपने बजट भाषण में उन्होंने नौकरियों और स्किल से जुड़ी 5 पीएम पैकेज स्कीम्स का जिक्र किया। इसमें एक ऐसी स्कीम भी थी जिसमें युवाओं को स्किल से जोड़ने के लिए एक हजार इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट अपग्रेड किए जाने की बात कही गई है।

हर साल 25 हजार स्टूडेंट्स को स्किलिंग लोन का फायदा मिलने और 5 साल के अंदर 1 करोड़ युवाओं को स्किल्ड किए जाने का जिक्र किया गया। उन्होंने कहा, 500 टॉप कंपनियों में सरकार 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप दी जाएगी. इंटर्नशिप के दौरान स्टूडेंट्स को 5 हजार रुपए हर महीने स्टाइपेंड दिए जाएंगे।

जानिए किसे मिलेगा यह मौका और क्या है योग्यता…………………

किसे मिलेंगे हर माह 5 हजार रुपए :   सवाल है कि हर माह स्टाइपेंड के तौर पर 5 हजार रुपए किसे मिलेंगे? इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है। यह स्कीम प्रधानमंत्री पैकेज का हिस्सा है। हमारी सरकार एक ऐसी स्कीम लॉन्च करेगी जो 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ भारतीय युवाओं को इंटर्नशिप कराएगी। ऐसा 5 साल के लिए किया जाएगा।

ये युवा 12 महीनों तक वहां के माहौल में रहकर अनुभव को बढ़ाएंगे और खुद को भविष्य के लिए तैयार करेंगे. इन्हें हर महीने में 5 हजार रुपए इंटर्नशिप अलाउंस के तौर पर दिए जाएंगे। इसके अलावा 6 हजार रुपए भी वनटाइम असिस्टेंस अलाउंस भी दिए जाएंगे। इसका फायदा उन स्टूडेंट्स को मिलेगा जो पढ़ाई के दौरान या पढ़ाई खत्म करने के इंटर्नशिप करके किसी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए उनकी उम्र 21 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. इसके लिए उन्हें मौका मिलेगा । जिन्हें अब तक नौकरी नहीं मिली है और न ही फुल टाइम पढ़ाई कर रहे हैं। इन्हें स्टाइपेंड का फायदा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ट्रेनिंग में होने वाला खर्च कंपनी उठाएगी. इसके अलावा इंटर्नशिप कॉस्ट का 10 फीसदी हिस्सा कंपनी के CSR फंड से लिया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शास्त्री अध्यापक के पदों के लिए काउंसलिंग 10 फरवरी को

ऊना : प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के माध्यम से शास्त्री अध्यापकों के जिलास्तर पर 16 पद बैच आधार पर भरे जाने हैं। रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, हरोली एवं बंगाणा द्वारा जिन अभ्याथियों के नाम बैच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी : शराब ठेके होंगे नीलाम, ठेकों पर 5 लीटर क्षमता की केग बीयर जाएगीबेची

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य में आबकारी नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट में वर्ष 2023-24 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शारीरिक संबंध कई दिनों तक बनाता रहा युवक : शादी करने से किया मना तो महिला ने दर्ज कराया मामला

रोहित जसवाल।  हमीरपुर : हमीरपुर की एक महिला ने मंडी के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। तलाकशुदा महिला की युवक से जान पहचान फेसबुक के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याणार्थ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बनाया जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

युवाओं में कौशल विकास के लिए आउटरीच कार्यक्रमों का किया जाए आयोजन गुज्जर जनजाति के धारों में प्रवास के चलते बच्चों की शिक्षा में अल्पविराम का किया जाए समाधान एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!