खन्ना ने बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में लगने वाले कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सम्बन्धी ली बुलाई अहम् बैठक

by

होशियारपुर 17 अप्रैल  : पूर्व सांसद व बाबा औघढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने वर्धमान यार्न एंड थ्रेड्स के सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में आयोजित किये जाने वाले कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प के आयोजन सम्बन्धी रूपरेखा तैयार करने हेतु ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जिसमें इस कैम्प के सफल आयोजन हेतु खन्ना द्वारा पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगायी गयीं। इस मौके खन्ना ने कहा कि इस कैम्प का लाभ लेने के लिए आने वाले सभी लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। खन्ना ने कहा की इसी के साथ साथ बुजुर्ग लोगों के लिए बैठने का खास प्रबंध और किसी तरह की डिसेबिलिटी से ग्रस्त लोगों के लिए व्हील चेयर का भी प्रबंध किया जाएगा। खन्ना ने कहा कि आयोजित किये जाने वाले इस कैम्प में जहाँ कैंसर के माहिर डॉक्टरों द्वारा इसकी प्रारंभिक स्तर की जांच की जाएगी वहीँ इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसी के साथ साथ इस कैम्प में आँखों की जांच और मुफ्त चश्मे भी लगाए जाएंगे। इसके इलावा 150 अन्य टैस्ट भी किये जाएंगे। खन्ना ने लोगों से अपील की कि 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस कैम्प का भरपूर लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Under the campaign being run

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : Under the directions of SSP Hoshiarpur Surender Lamba IPS District Hoshiarpur, under the able leadership of SP Sarabjit Singh Bahia, SP Manoj Kumar, SP Navneet Kaur and SHOs of various...
article-image
पंजाब

Yog Cultivating Holistic Growth in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 21 : Yog, an ancient practice with timeless relevance, offers children a profound path to holistic development. Beyond enhancing their mental and physical health, it’s a powerful tool for comprehensive personality development....
article-image
पंजाब

DC ने उप मंडल टांडा व दसूहा के गांवों का दौरा कर सुनी लोगों की समस्याएं : कहा, एस.जी.पी.सी चुनावों के अंतर्गत वोटों की रजिस्ट्रेशन का कार्य 29 फरवरी तक

होशियारपुर, 11 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने उप मंडल टांडा व दसूहा के गांवों गांव तलवंडी डड्डियां, बहादुरपुर, प्रेमपुर, जलालपुर, भूलपुर व दसूहा के गांव चक्क बामू का दौरा कर जहां लोगों की...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने जलालाबाद हादसे में मारे गए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि : तबादले की शर्त हटाकर हर तहसील में शिक्षक आवास बनाने की मांग

गढ़शंकर । स्थानीय बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकत्रित होकर पिछले माह जलालाबाद में हुए हादसे में मारे गए तीन शिक्षकों व चालक को श्रद्धांजलि...
Translate »
error: Content is protected !!