मां की मौत के 20 दिन बाद हार्ट अटैक से बेटे ने तोड़ा दम

by
जोगिंद्रनगर :  जिले में जोगिंद्रनगर शहर के वार्ड नंबर छह में मां की मौत के 20 दिन बाद बेटे की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 16 मार्च को वार्ड छह निवासी सुनंदा गुप्ता (73) का निधन हुआ था।
शनिवार देर रात उनके बेटे विकास गुप्ता (52) की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। विकास गुप्ता निजी स्कूल में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर शनिवार देर रात उन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
                       रास्ते में उनकी मौत हो गई। विकास अपने पीछे दो बेटियां छोड़कर गए हैं। रविवार को अंतिम संस्कार की रस्में बेटी तनवी और रूही की मौजूदगी में पूरी हुईं। बड़ी बेटी तनवी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया। लक्ष्मी बाजार स्थित मोक्षधाम में चाचा विवेक गुप्ता के साथ मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी। उनकी मौत पर कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल, भास्कर गुप्ता, रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया समेत आदि ने शोक जताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योंकि सुक्खू को ऑल्टो पसंद है…बिहार में कांग्रेस एक बोलेरो तो हिमाचल में ऑल्टो में फिट करेंगे : जयराम ठाकुर

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 11 दिसंबर को 3 साल कार्यकाल पूरा कर रही है और इस दिन मंडी में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सरकार जहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नकली महिला एसएचओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार : ए.डी.सी. सरीन की मुस्तैदी से शिकंजे में फंसी, पहले भी दो बार पुलिस को कर चुकी गुमराह

अमृतसर  : ए.डी.सी. अमृतसर की शिकायत पर थाना सिविल लाइन की पुलिस ने एक नकली महिला थाना प्रभारी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रणजीत कौर के रूप में की गई, जो खुद को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जड़ी-बूटी की तलाश में गया व्यक्ति 150 मीटर खाई में गिरा : शव बरामद

 रोहित जसवाल । चिंतपूर्णी  :  चिन्तपूर्णी पुलिस थाने के तहत सारडा में एक 40 वर्षीय व्यक्ति 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस और सीडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत के बाद शव निकाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीनको ने मुख्यमंत्री को 1.35 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ग्रीनको कंपनी के महाप्रबंधक अनूप बन्याल ने शिमला जिला के समेज में आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए आज 1.35 करोड़ रुपये का...
Translate »
error: Content is protected !!