प्रेग्नेंट है जेल में बंद मुस्कान……. प्रेमी या पति. बच्चे का पिता कौन?

by
मेंरठ  :  मेंरठ की जेल में बंद मुस्कान को लेकर एक बड़ी खबर है. यह तो नहीं पता कि उसके लिए खुश होने वाली खबर है दुखी होने की, लेकिन यह सही है कि वह प्रेग्नेंट है. प्रेमी संग मिलकर मर्चेंट नेवी में अधिकारी रहे पति सौरभ राजपूत की हत्या के बाद मेरठ की जेल में बंद मुस्कान की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
                अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि उसकी प्रेग्नेंसी कितने दिनों की है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक से डेढ़ महीने पहले वह प्रेग्नेंट हुई होगी. फिलहाल वह 17 दिनों से जेल में है। पति सौरभ राजपूत की तीन मार्च को हत्या करने के बाद 11 दिनों तक वह हिमाचल प्रदेश में अपने प्रेमी साहिल के साथ थी. बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश घूमने के दौरान ही मुस्कान ने साहिल से शादी भी की थी. उससे पहले भी वह काफी समय से साहिल के संपर्क में थी. दो दिन पहले मेरठ जेल में उसकी तबियत खराब हुई थी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी जांच हुई तो पता चला कि वह प्रेग्नेंट है. डॉक्टरों के मुताबिक अब अल्ट्रासाउंड में ही पता चल सकेगा कि उसकी प्रेग्नेंसी कितने दिन की है।
मिस हुआ था पीरियड, खराब थी तबियत
जानकारी के मुताबिक मेरठ की जेल में बंद मुस्कान का पीरियड मिस हो गया था. इसके बाद उसकी तबियत भी ठीक नहीं रह रही थी. उसकी हालत को देखते हुए जेल प्रबंधन ने उसकी स्वास्थ्य जांच कराई है. इसमें उसकी प्रेग्नेंसी पॉजिटिव पायी गई है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का बाप कौन है. यह सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि एक महीने चार दिन पहले उसने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी. इस वारदात से पहले भी उसके सौरभ राजपूत से रिश्ते अच्छे नहीं थे।
सीएमओ ने की पुष्टि
वह दो साल से अपने प्रेमी साहिल के संपर्क में थी. यही नहीं, पति की हत्या के बाद वह प्रेमी के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गई थी। जहां वह 11 दिन रही और वहीं पर किसी मंदिर में दोनों ने शादी भी रचाई। इस संबंध में उसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। माना जा रहा है कि मुस्कान के गर्भ में साहिल का ही बच्चा हो सकता है। हालांकि डॉक्टर अभी तक इस संबंध में साफ तौर पर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं. मेरठ के सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के आग्रह पर महिला कैदियों की जांच कराई गई है. इसमें मुस्कान और एक अन्य महिला कैदी का प्रेगनेंसी पॉजिटिव आई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने उपराज्यपाल से पूर्व जेल मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच की मंजूरी मांगी

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व जेल मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। सीबीआई ने ठग सुकेश चंद्रशेखर समेत कई हाई प्रोफाइल कैदियों को...
article-image
पंजाब

मंदबुद्धि युवक का कुत्ते से करवाया कुकर्म : एससी कमीशन ने डीएसपी को किया तलब

जालंधर :  फिल्लौर में कुत्ते के साथ एक युवक की घिनौनी वीडियो बनाने का मामला सामने आया, जिस को लेकर बीत दिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद  एससी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी कार्यालयों के कंप्यूटर सिस्टम में सरकारी कार्यों के अलावा कोई भी निजी कार्य न किया जाए : DC जतिन लाल

ऊना 14 फरवरी – जिला मुख्यालय ऊना में साइबर सुरक्षा के विषय में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय सूचना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चांदी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, ऑडिट में सामने आई बड़ी विसंगति …110 ग्राम दान, रिकॉर्ड में चढ़ी सिर्फ 11 ग्राम

  110 ग्राम दान, रिकॉर्ड में चढ़ी सिर्फ 11 ग्रा दियोटसिद्ध मंदिर के स्टॉक रजिस्टर में चांदी की मात्रा कम दर्ज, प्रशासन से मांगा गया जवाब बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की पारदर्शिता पर...
Translate »
error: Content is protected !!