10 वर्षीय बालक : चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर ने प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी से किया रेस्क्यू

by
अपराजिता अनाथालय संस्थान भगेड़ में है सुरक्षित, जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक कर सकते हैं सपंर्क
एएम नाथ।  बिलासपुर, 06 दिसम्बर: जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर सत्या चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को राजकीय प्राथमिक पाठशाला श्री नैना देवी जी, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के निकट एक दस वर्षीय बालक सावन को चाइल्ड हेल्पलाइन बिलासपुर द्वारा रेस्क्यू किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह बालक बाल देखरेख संस्थान ‘अपराजिता अनाथालय संस्थान’, भगेड़ में सुरक्षित रूप से रह रहा है। यदि इस बालक के जैविक माता-पिता या कानूनी अभिभावक उपलब्ध हों तो वह अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत कर बालक की जानकारी हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल कल्याण समिति बिलासपुर (01978-221714), जिला कार्यक्रम अधिकारी बिलासपुर (01978-221514) या जिला बाल संरक्षण अधिकारी बिलासपुर (01978-221614) के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती, मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी, यह लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते –

नई दिल्ली : भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।  हम भाजपा की इस गुंडागर्दी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत नए फॉर्म भरने पर रोक लगाने को कहा : चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर

एएम नाथ।  शिमला :  चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार को एक पत्र भेजकर आदर्श आचार संहिता लागू होने तक इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा बजट सत्र का शेड्यूल जारी

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के आगामी बजट सत्र कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है, क्योंकि राज्य के इतिहास में पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमने 5 लाख का फ्री इलाज दिया, इंजेक्शन के अभाव में किसी की जान नहीं गई : जयराम ठाकुर

2 साल में 30 हजार करोड़ का लोन लेने वाले दे रहे हैं वित्तीय कुप्रबंधन पर ज्ञान एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!