10 वर्षों में मोदी ने भारतवर्ष के चारों अमृत स्तंभ यानी युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को जो विकास और सम्मान दिया : डॉ.राजीव भारद्वाज

by

एएम नाथ। डलहौज़ी : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ.राजीव भारद्वाज ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान चम्बा जिला के डलहौज़ी में एक जनसभा को संबोधित किया। भारद्वाज ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हिमाचल में भाजपा चारों की चारों सीटों पर कमल खिलाएगी और देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और यही प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति है जिसके कारण आज देश में राम मंदिर का निर्माण हुआ है, राम मंदिर देशवासियों का सपना था जो आज साकार हुआ है इसके लिए हम सब प्रधानमंत्री के आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में रामनवमी की धूम के बीच बुधवार को अयोध्या के राम मंदिर में अलौकिक नजारा देखने को मिला, जब अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजे रामलला की मूर्ति के माथे का सूर्य की किरण से अभिषेक किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का यह पहला सूर्य तिलक है।

उन्होंने कहा पिछले 10 वर्षों में मोदी ने भारतवर्ष के चारों अमृत स्तंभ यानी युवा, महिलाएं, किसान और गरीब को जो विकास और सम्मान दिया है वो कांग्रेस ने 60 वर्षों में भी नहीं दिया। आज भारत तेजी से गरीबी को मिटाकर आत्मनिर्भर तो बन ही रहा है, इसके साथ ही मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल यानी मोदी 3.0 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अभी से ब्लूप्रिंट पर काम करना चालू कर दिया है। अगले तीन वर्षों में हमारा देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्षों के कुशासन के बाद मोदी के 10 वर्षों का यह सुशासन देश के लिए बेहद जरूरी था। कांग्रेस के भय, भ्रम और भ्रष्टाचार की राजनीति को मोदी जी ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण में परिवर्तित कर दिया है। इंडी एलायंस के लोग देश को जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने वाले हैं और भाजपा जोड़ने वाली पार्टी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीपीएल सूची को लेकर बड़ा फैसला : अनाथ, दिव्यांग और गंभीर रोगियों को भी अब बीपीएल सूची में शामिल करेगी सरकार

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल सूची में नए वर्गों को शामिल करने का बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवा महीने बाद भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हालात जस के तस : जयराम ठाकुर

सरकार की नाकामी से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की बची खुची आर्थिकी हो रही है तबाह सरकार ने बदनीयती से ढाई साल तक लटका कर रखी कला शिक्षकों की नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष ने रक्षाबंधन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा : DC मुकेश रेपसवाल ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मणिमहेश यात्रा से पहले एनएच-154ए की तैयारियों का जायजा, उपायुक्त ने दिए सुरक्षा के निर्दे 60 संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, मार्ग सुचारु रखने को मशीनें तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के लिए एनएचएआई...
Translate »
error: Content is protected !!