10 हजार से 22 हजार हुआ वेतन, पंजाब के 1100 आदर्श स्कूल शिक्षकों को बड़ी सौगात…सीएम भगवंत मान ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

by

चंडीगढ़। पंजाब के आदर्श स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद इन शिक्षकों का मासिक वेतन 10 हजार रुपये से बढ़कर सीधे 22 हजार रुपये हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 1100 शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और प्रत्येक विद्यार्थी का भविष्य सुरक्षित करना शिक्षकों को सशक्त बनाने से शुरू होता है।

करीब दो दशक से कम वेतन पर दे रहे सेवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब का भविष्य संवारने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका के बावजूद शिक्षक समुदाय की अनदेखी की। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और करीब दो दशकों से ये शिक्षक कम वेतन के बावजूद पूरी लगन एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं निभा रहे हैं।

मान ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि कर लंबे समय से चले आ रहे अन्याय को दूर करने का फैसला किया है। इस निर्णय से शिक्षकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ उनके मनोबल में भी बढ़ोतरी होगी।

केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को केवल बढ़ा हुआ वेतन ही नहीं मिलेगा, बल्कि केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे उनकी सेवा शर्तों में सुधार होगा और वे बेहतर माहौल में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इन आदर्श स्कूलों में 15 हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक वेतन देना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोपाराय ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

होशियारपुर। आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब के इन्चार्ज महासचिव अजायब सिंह बोपाराय की और से समस्त सतलुज ब्यास टाइम्स के समूह स्टाफ को व देशवासियों को दीवाली,बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की...
article-image
पंजाब

विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन और डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने दसूहा के प्रभावित गांवों का दौरा किया

दसूहा, 17 जुलाई: विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मन और डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज पानी से प्रभावित गांवों पंडोरी अराइयां, गोरसियां, सफदरपुर कुल्लियां, गालोवाल, ढद्दर, घोगरा, जियो चक और मखोवाल का दौरा किया...
article-image
पंजाब

Dr. Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 30 : Internationally renowned architect and author Dr. Bhupender Vastushastri’s name has been included in the London Book of World Records. You have been promoting Vedic Vastu through your services in the...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने लिया श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा

एएम नाथ। शिमला :  उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज रिज मैदान पर 01 और 02 नवंबर 2025 को आयोजित किये जा रहे श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस समारोह की...
Translate »
error: Content is protected !!