10 किलो 200 ग्राम डोडे/चूरा पोस्त बरामद : हरमनदीप उर्फ नवी से

by

गढ़शंकर, 15 अक्तूबर : थाना गढ़शंकर पुलिस को नशा तस्करी को लेकर कामयाबी हाथ लगी है। एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत उप पुलिस कप्तान दलजीत सिंह की हिदायत पर गढ़शंकर के मुख्य थाना अधिकारी इंस्पैक्टर करनैल सिंह गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान डीएफओ कार्यालय गढ़शंकर के समीप कोट फतूही साइड से आ रहे ट्रक जेके-14ए-6939 को शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक हरमनदीप उर्फ नवी पुत्र सोहन लाल निवासी घागोरोड़ावाली थाना गढ़शंकर के पास से ट्रक के कैबिने में रखे प्लास्टिक के बोरे में से 10 किलो 200 ग्राम डोडे/चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसको लेकर वह कोई परमिट व लाइसैंस पेश न कर सका। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने का कोई अधिकार नहीं; ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर जनता का भरोसा उठा, इसलिए मतदान बैलेट पेपर से कराया जाए : मनीष तिवारी

चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए बनाई जाने वाली समिति में राज्यसभा में विपक्ष के नेता और देश के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल किया जाए चुनाव आयोग को सभी क्षेत्रों में एसआईआर कराने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में 450वीं शताब्दी को समर्पित गुरमति समागम और गुरमति चेतना मार्च का आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आदेश एवं सचिव शिक्षा इंजी. सुखविंदर सिंह के निर्देशन में गुरु अमरदास जी...
article-image
पंजाब

मुलाज़िमों व पेंशनर्स ने मांगों के लिए शहर में मोटरसाइकिल मार्च निकाला

गढ़शंकर : पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा द्वारा गढ़शकर में मुलाजिम नेताओं शाम सुंदर कपूर और मुकेश कुमार के नेतृत्व में जायज मांगों को लागू करने के लिए चल रहे संघर्ष के...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी प्रबंधन के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा व मुख्य अभियंता नंगल डैम चरणप्रीत सिंह के पहली वार तलवाड़ा आगमन : यूनियन द्वारा अध्यक्ष नंद लाल को बीबीएमबी प्रबंधन मे कार्यरत समस्त कर्मचारियों से संबंधित लंबित मांगों से भी अवगत करवाया

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : पंजाब स्टेट कर्मचारी युनियन बीबीएमबी तलवाड़ा के प्रधान विजय ठाकुर की अध्यक्षता मे शिवालिक सदन गैस्ट हाऊस में बीबीएमबी प्रबंधन के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा व मुख्य अभियंता नंगल डैम...
Translate »
error: Content is protected !!