10 पंजाबी सांसद चुने गए : पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान

by

लेबर पार्टी को ब्रिटेन में आम चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। वहां रहने वाले पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर से सांसद बन गए हैं। इसके इलावा जस अठवाल, प्रीत गिल, गुरिंदर जोशन, किरीथ, जीवन संधर, सतवीर कौर, वरिंदर जस, सीमा मल्होत्रा, हरप्रीत उप्पल ने चुनाव में जीत हासिल की है। इंग्लैंड के ग्रेवशैम शहर में यूरोप के सबसे युवा सिख मेयर बनने वाले तनमनजीत सिंह ढेसी ब्रिटेन की संसद के पहले सिख सांसद भी बन चुके हैं।
पहले पगड़ीधारी सिख सांसद यूके में बनने का गौरव हासिल कर चुके तनमनजीत सिंह ढेसी कई भाषाओं पर पकड़ रखते हैं। तनमनजीत, जिन्हें घर में प्यार से चन्नी और स्लोघ में टैन के नाम से पुकारा जाता है, उनका कहना है कि वे अपने हलके के विकास पर काम करेंगे और भारतीय मूल के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा रखेंगे। तनमनजीत गांव रायपुर फराला के रहने वाले हैं। उनके पिता जसपाल सिंह ढेसी 1977 में यूके चले गए थे और वहां पर जाकर न केवल अपना कारोबार खड़ा किया बल्कि ग्रेवशेम के गुरुद्वारा के प्रधान भी बने।
तनमनजीत सिंह ढेसी का जन्म यूके में हुआ। पिता ने तनमनजीत को पढ़ने के लिए पंजाब भेज दिया गया ताकि वह पंजाबी भाषा, पंजाबी साहित्य और कल्चर का पूरा ज्ञान ले सके। तनमनजीत अपने चाचा परमजीत सिंह रायपुर के पास रहकर पढ़ाई करने लगे। पहले उन्हें शिवालिक पबिल्क स्कूल मोहाली में दाखिल करवाया गया फिर दशमेश अकादमी आनंदपुर साहिब में। जब पंजाब में आतंकवाद चरम पर था तो परमजीत सिंह तनमनजीत को लेकर यूके चले गए। तनमनजीत यूके वापस चले तो गए लेकिन पंजाब से उनका नाता नहीं टूटा। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद तनमनजीत ने कारोबार में ही अपने कदम आगे बढ़ाए और इस बीच उनका झुकाव लेबर पार्टी की तरफ हो गया। वह ग्रेवशेम के सबसे कम उम्र के मेयर बने।
ब्रिटेन में लेबर पार्टी की उम्मीदवार और भारतीय आव्रजकों की बेटी सीमा मल्होत्रा लंदन की फेल्दम और हेस्टन सीट से भारी बहुमत से जीत गईं।
यूके की पहली महिला सिख सांसद बनीं प्रीत कौर गिल आम चुनाव में जीत गई हैं। लेबर पार्टी की उम्मीदवार प्रीत कौर गिल बर्मिंघम एजबेस्टन सीट से जीतीं हैं। गिल ने सुरक्षित लेबर सीट पर 16,599 वोट हासिल किए और 44.3 प्रतिशत वोट के साथ जीत हासिल की। कंजर्वेटिव उम्मीदवार अश्विर सांघा 8,231 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गिल 2017 में ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद बनीं थीं। प्रीत कौर गिल भी जालंधर की रहने वाली हैं।
सतवीर कौर ने साउथेम्प्टन टेस्ट से बनीं सांसद
वहीं लेबर पार्टी की सदस्य सतवीर कौर ने साउथेम्प्टन टेस्ट निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की। उन्होंने 15,945 मतों के अंतर से अपनी सीट सुरक्षित की। साउथेम्प्टन टेस्ट में कौर की सफलता एलन व्हाइटहेड के कार्यकाल के बाद हुई है, जो एक अनुभवी लेबर सांसद थे जिन्होंने लंबे समय तक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। व्हाइटहेड ने एक नए प्रतिनिधि के लिए रास्ता साफ करते हुए पद छोड़ने का फैसला किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूल में छठी बार चोरी : पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं रुकी चोरी की घटनाएं

गढ़शंकर, 28 जुलाई : गढ़शंकर शहर में चोरों का तांडव जारी है और पुलिस इन चोरों पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। गढ़शंकर के कन्या विद्यालय में चोरों ने छठी बार...
पंजाब

चंडीगढ़ के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टर ट्रांसफर : 6 डीएसपी के किए गए तबादले

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस में शनिवार को भारी फेरबदल करते हुए शहर के 14 थानों के एसएचओ समेत 29 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी तबादला सूची में कुछ एसएचओ...
article-image
पंजाब

40 लाख की बेकरी मालिक से मांगी रंगदारी : दुकान के बाहर फायरिंग

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले के कत्थूनंगल थाने के अधीन गांव चविंडा देवी में गैंगस्टरों के गुर्गों ने 40 लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर बेकरी के बाहर गोलियां चलाईं। एसएसपी मनिंदर सिंह ने...
article-image
पंजाब

8 से अधिक टीचर्स सस्पेंड : पंचायत चुनावों में काम में लापरवाही करने के थे आरोप

चंडीगढ़  :  पंजाब के इन शिक्षकों को सस्पेंड करने का आदेश, महंगी पड़ी ये गलती पंजाब में टीचर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के शिक्षा विभाग ने उन टीचर्स पर...
Translate »
error: Content is protected !!