10 फार्मेसी अफसरों व क्लीनिकल सहायकों को दिए नियुक्ति पत्र

by

कैबिनेट मंत्री ने आम आदमी क्लीनिकों के लिए
होशियारपुर, 17 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश में अधिक से अधिक नौकरियां देकर युवाओं में जोश व उमंग भरा है, जिसके चलते पंजाब के युवा विदेश न जाकर अब पंजाब की सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। वे आज सिविल सर्जन कार्यालय में आम आदमी क्लीनिक के लिए 10 फार्मेसी अधिकारियों व क्लीनिकल सहायकों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा भी मौजूद ।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में फार्मेसी अधिकारियों व क्लीनिकल सहायकों के खाली पदों को भर कर आम आदमी क्लीनिकों को और मजबूत कर दिया गया है ताकि लोगों के घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से होगा और लोगों के लिए वाजिब दरों पर बेहतरीन स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में कैबिनेट ने होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज के जल्द निर्माण के लिए उपयुक्त ढांचा कायम करने की भी मंजूरी दे दी। उन्होंने कहा कि मैडिकल कालेज के निर्माण से होशियारपुर जिला, आस-पास के जिलों के अलावा हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ पहुंचेगा।
इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, सिविल सर्जन डा. बलविंदर सिंह डमाणा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह, सीनियर मैडिकल अधिकारी इंचार्ज सिविल अस्पताल डा. स्वाति शीमारडी.पी.एम मोहम्मद आसिफ के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुबई से लौटे 40 वर्षीय हरविंदर का हत्यारा ग्रिफ्तार ? वजह पैसों का विवाद या कुछ और, गिरफ्तार आरोपी से राज खुलवाने की कोशिश में पुलिस

मुल्लांपुर । चंडीगढ़ के पास मुल्लांपुर में दुबई से लौटे 40 वर्षीय हरविंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपित मनजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के कारण गायब हुए कई पहाड़ : गढ़शंकर के बीत इलाके के रूपनगर के साथ लगते जंगलों व पहाड़ियों पर खनन माफिया सरगर्म

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर उपमंडल के शिवालिक की पहाड़ियों पर बीत इलाके के कुछ गांव रूपनगर जिले के सीमा के साथ स्टे हुए है। इन गांवों के जंगलों व पहाड़ों पर खनन माफिया...
article-image
पंजाब

आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा लगाए रक्तदान कैंप में वीस युनिट रक्त इकत्र

सुसायिटी का दीपिका को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गढ़शंकर: आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब दुारा स्थानीय सत्या साई चैरीटेवल स्वास्थय केंद्र में सुसायिटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अगुआई में ब्लड बैंस नवांशहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और नशे पर नकेल के लिए एक्शन में प्रशासन डीसी जतिन लाल बोले… जिले में होगी समन्वित और निर्णायक कार्रवाई

रोहित जसवाल। ऊना, 29 नवंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और नशे में संलिप्तता से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित...
Translate »
error: Content is protected !!