10 बोतल कोरोना बीयर और चार हुक्के बरामद, हुक्का पीते मिले लोग, 3 गिरफ्तार : रेस्टोरेंट में बिना परमिट के मेहमानों को शराब जा रही थी परोसी

by

मोहाली :  25 मार्च :  आबकारी विभाग की ओर से वर्ष 2024 के चुनावों को देखते हुए ढाबों, होटल व क्लबों की चैकिंग की गई। इसके अलावा खरड़-कुराली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों को भी जांचा गया। एक्साइज इंस्पेक्टर खरड़ सर्कल विकास भटेजा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुराली मार्ग पर तमाशा रेस्टोरेंट में बिना परमिट के मेहमानों को शराब परोसी जा रही है और पंजाब सरकार की ओर से प्रतिबंधित हुक्का बार भी चलाया जा रहा है।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर ने सदर खरड़ पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद सांझे तौर पर तमाशा रेस्टोरेंट में रेड की गई। यहां पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। इसकी वजह यहां बिना लाइसेंस के शराब परोसा जाना था। एक्साइज विभाग ने मौके से 10 बोतल कोरोना बीयर और चार हुक्के बरामद किए हैं। सदर खरड़ पुलिस ने मौके से विकास सहित रेस्टोरेंट के मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उक्त तीनों के खिलाफ सदर खरड़ थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हुक्का पीते मिले लोग, 3 गिरफ्तार :  जानकारी के अनुसार कुराली रोड पर यह रेस्टोरेंट बना हुआ है। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तमाशा रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस शराब परोसी जा रही है। इसके साथ ही होली के त्योहार के चलते बड़ी मात्रा में शराब का स्टॉक किया गया है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और सदर खरड़ पुलिस की संयुक्त टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। इसमें रेस्टोरेंट मैनेजर शराब परोसते हुए मौके पर मिले। इनसे पुलिस ने लाइसेंस दिखाने की मांग की, लेकिन वे लाइसेंस नहीं दिखा पाये। पुलिस ने मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आबकारी विभाग को मौके पर हुक्के पीते हुए लोग भी मिले। पुलिस ने हुक्के भी जब्त कर लिए।

नाकाबंदी के दौरान वाहनों से चंडीगढ़ की शराब बरामद :  आबकारी विभाग ने बताया कि वैसे तो रूटीन में भी ढाबों, रेस्टोरेंट व होटलों में उनकी टीम चैकिंग करती है लेकिन 2024 के चुनावों को देखते हुए आबकारी विभाग ने लोकल पुलिस को साथ लेकर चैकिंग अभियान शुरू किया है। इस चैकिंग अभियान दौरान सभी वाहनों की गंभीरता से जांच की जा रही है। अंदेशा है कि चुनावों में चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाई जाएगी। नाकाबंदी के दौरान 22 के करीब वाहनों से चंडीगढ़ की शराब बरामद हुई है जिसे या तो कब्जे में लिया गया है और या फिर मौके पर गिराया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती, मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी, यह लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते –

नई दिल्ली : भाजपा मुझे गिरफ़्तार करना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी सम्पत्ति मेरी ईमानदारी है। ये लोग फ़र्ज़ी मुक़दमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहते हैं।  हम भाजपा की इस गुंडागर्दी और...
article-image
पंजाब

तीसरे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन कड़े मुकाबले : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्ट्स क्लब माहिलपुर ने जेसीटी फुटबॉल क्लब फगवाड़ा को 5-0 से हराया

गढ़शंकर, 7 नवंबर .: गढ़शंकर के गांव चक्क गुरु में अपना एनआरआई फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे तीसरे राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन काफी रोचक मुकाबले हुए। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

हिंदू नेता सुभाष गोरिया को पुलिस ने लिया हिरासत में : सुभाष गोरिया ने एक वीडियो में कहा था कि अगर मैं आत्मदाह करता हूं तो इसकी जिम्मेवार होगी पुलिस

जालंधर : परिवार सहित आत्मदाह की धमकी देने वाले हिंदू नेता सुभाष गोरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुभाष गोरिया ने एक वीडियो में कहा था कि अगर...
article-image
पंजाब

30 लाख रिश्वत का मामला : एडवोकेट सलवान और बिचौलिये की हिरासत फिर एक सितंबर तक बढ़ी

चंडीगढ़। बठिंडा में तैनात जज के नाम पर 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में फंसे हाई कोर्ट के नामी वकील जतिन सलवान और बिचौलिये सतनाम सिंह को सीबीआई ने सोमवार को वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!