10 लाख का इनामी मुख्यारोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार : कुआलालंपुर से वापस भारत आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से

by

लुधियाना। पंजाब के जिला लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए धमाके का मुख्यारोपी आतंकी हरप्रीत सिंह को एनआईए ने कुआलालंपुर से वापस भारत आते हुए दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनआईए ने 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट तक जारी है। वहीं उसके खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर भी जारी किया जा चुका है। आतंकी हरप्रीत सिंह ने विशेष रूप से निर्मित आईईडी की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके सहयोगी आतंकियों ने भारत भेजा था। बता दें कि आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी गांव मेंदीकलां, अजनाला, अमृतसर का रहने वाला है। बता दें कि लुधियाना की जिला अदालत में हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था। इस धमाके में 1 आदमी की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए थे। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से एनएसडी, एनआईए और नेशनल बम डाटा सेंटर की टीमें मौके पर पहुंची थी। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात 10.15 बजे एनएसजी टीम ने मलबे में पड़ी बॉडी को वहां से हटवाकर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया था। इस ब्लास्ट में आतंकी एंगल होने की वजह से केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए और एनएसजी एक्टिव हो गईं थी। दोनों एजेंसियों के अधिकारी चंडीगढ़ और नई दिल्ली से जांच के लिए लुधियाना पहुंचे। दोनों एजेंसियों के अधिकारी पंजाब पुलिस की फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। इस जांच के दौरान पता लगाया जा रहा है कि यह ब्लास्ट कहीं विदेशी ताकतों की हरकत तो नहीं है? जांच एजेंसियों को शक है कि लुधियाना में हुए ब्लास्ट में पाकिस्तान बेस्ड टेरर मॉड्यूल का हाथ हो सकता है। पिछले दिनों जलालाबाद में हुए बम धमाके और बॉर्डर पार से आए टिफिन बम का भी इस ब्लास्ट से कोई संपर्क हो सकता है।

– ब्लास्ट में हुए यह लोग हुए थे घायल

ब्लास्ट में घायल लुधियाना के राजकोट गांव की संदीप कौर (31 साल) और जमालपुर की शरणजीत कौर (25 साल) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (32 साल) को सीएमसी लुधियाना में भर्ती कराया गया था। कुलदीप सिंह (50 साल) और कृष्ण खन्ना (75 साल) का इलाज डीएमसी लुधियाना में करवाया गया था। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने मंढियानी रोड पर सड़क के साथ बरम बनाने के काम का किया उद्घाटन

बलाचौर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र की तरक्की हेतु अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत व उद्घाटनों का सिलसिला जारी है। इस श्रृंखला में, नगर कौंसिल...
article-image
पंजाब

गर्मी का प्रकोप-चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा : 22 मई से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता

गर्मी का प्रकोप इस समय चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार रात से लेकर रविवार तक, तापमान में अधिक गर्मी और नमी का मिलाजुला असर देखा गया। शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं पर AI वीडियो बना फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पंजाब से दिल्ली तक भारी गुस्सा

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। हरियाणा निवासी ध्रुव राठी ने ‘द राइज ऑफ सिख’...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत का राधे श्याम 8वीं कक्षा में अव्वल

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से आठवीं कक्षा के घोषित किए गए परिणामों में गढ़शंकर के सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के छात्र राधे श्याम पुत्र विजय कालस निवासी पंडोरी बीत ने...
Translate »
error: Content is protected !!