10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ : हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके – राहुल गांधी

by

नाहन  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 10 साल में 22 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया, लेकिन वह पिछले साल मॉनसून में बारिश के कारण आई आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की मदद करने के बजाय मोदी ने राज्य की चुनी हुई सरकार को ”चुराने” का प्रयास किया। उन्होंने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए केंद्र द्वारा मुहैया कराई गई सहायता का कांग्रेस सरकार द्वारा अनुचित वितरण किए जाने का आरोप लगाया था और इसके खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया था। शिमला (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिले के नाहन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी ने सेब की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी भंडारण सुविधाओं को एक व्यक्ति को सौंप दिया। उन्होंने दावा किया कि जब भी नरेन्द्र मोदी शपथ लेते हैं, अडाणी के स्वामित्व वाली कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ जाती हैं।

गांधी ने केंद्र में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ किए जाने और फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का वादा किया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को जब तक गरीबी रेखा से ऊपर नहीं लाया जाता, उन्हें हर साल एक लाख रुपये दिए जाएंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने देश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी विभागों में 30 लाख रिक्तियां भरने का भी वादा किया। उन्होंने रैली में कहा कि भाजपा नेता संविधान पर हमला कर रहे हैं और वे इसे खत्म कर देंगे।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भारत के संविधान पर “हमला” करने के भाजपा नेताओं के प्रयासों को विफल करने के लिए राज्य में सभी चार लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मीडिया ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। गांधी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं को ‘पहली नौकरी पक्का अधिकार’ कार्यक्रम के तहत एक साल की सुनिश्चित नौकरी दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये

आरकेएस के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 5 लाख रूपये,   आरकेएस के लिए एक-एक लाख देंगे विधायक देहरा और ज्वालामुखी राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा :  रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सरपंच की पत्नी की हत्या का मामला : बेटा ही निकला कातिल…इंग्लैंड से लौटकर दिया वारदात को अंजाम

यमुनानगर :  थाना साढौरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर में सरपंच की पत्नी बलजिन्द्र कौर की हत्या के मामले में अपराध शाखा-2 यमुनानगर ने खुलासा कर दिया है।पुलिस का दावा है कि गत 24 दिसंबर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के दो तस्कर अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार : 15 क्विंटल डोडा चूरा बरामद

एएम नाथ। शिमला/ मंदसौर :  मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 क्विंटल 82...
Translate »
error: Content is protected !!