10 सीटर निजी जेट विमान होगा शामिल : पायलट को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के लिए हवाई सेवाओं के बेड़े में जल्द ही एक 10 सीटर निजी जेट विमान शामिल होगा। सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से एयर चार्टर सेवा प्रदाताओं से मांगी गई निविदाएं पहुंच चुकी हैं। प्रदेश की भगवंत मान सरकार जल्द 8 से 10 सीटर चार्टर विमान किराए पर लेगी। सरकार की ओर से इसे लेकर 27 जनवरी तक निविदाएं मांगी गई थीं। सूत्रों के अनुसार विमान के पायलट को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे।
बता दें कि पहले पंजाब सरकार 19-20 सीटर हाईटेक फाल्कन-2000 एयरक्राफ्ट किराए पर लेने जा रही थी, लेकिन फिजूलखर्ची को लेकर विपक्ष के निशाने पर आने के बाद सरकार ने छोटा जेट किराए पर लेने का मन बनाया। सरकार अब जल्द ही निर्धारित नियम-शर्तों और बेहतर ऑफर के आधार पर किसी एक कंपनी का चयन करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर के अलावा निजी फिक्स्ड विंग जेट भी पंजाब के आसमान से अन्य राज्यों में जाता दिखाई देगा। चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने पंजाब सरकार के सिविल एविएशन के डायरेक्टर ऑफिस में अपने बेहतर ऑफर के साथ आवेदन भेजे हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के निजी विमान के पायलट को 3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ चार लाख रुपये मासिक वेतनमान देगी। इसके अलावा 25 हजार मासिक फिक्स्ड हाउस रेंट अलाउंस और दो हजार मासिक फिक्स्ड मोबाइल अलाउंस भी मिलेगा। ऐसे में पंजाब सरकार की ओर से पहले ही बैंकों से लिया गया भारी-भरकम कर्ज और सरकारी विभागों की बकाया राशि समेत साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आर्थिक बोझ पहले से कहीं अधिक बढ़ने का अनुमान है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी स्वेच्छा से त्याग कर सकते हैं लाभ

ऊना, 28 अप्रैल – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम किसान पोर्टल पर पात्र लाभार्थियों द्वारा स्वेच्छा से अपने लाभ का त्याग करने...
article-image
पंजाब

सेंट्रल जेल का वार्डन गिरफ्तार : कैदियों को देता था नशे का सामान

लुधियाना ।  लुधियाना सेंट्रल जेल से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटनाक्रम में जेल...
Translate »
error: Content is protected !!