10.50 लाख की ठगे : साइबर ठगों ने पूर्व सैनिक को आठ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट

by
गढ़शंकर :  गांव सेखोवाल के सेवानिवृत सैनिक से साइबर ठगों ने मात्र आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 10 लाख 50 हजार ठग लिए।
बीत क्षेत्र के सखोवाल गांव के रमेश शर्मा (जो भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार हैं) ने बताया कि सोमवार 23 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे उनके पास एक विदेशी नंबर से कॉल आई और बाद में ठग ने झांसा देकर वीडियो कॉल की और मुझे बताया कि मैं अंधेरी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस इंस्पेक्टर हूं। आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है । जिसके बाद उन्होंने कहा कि आपके खिलाफ 20 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संगरूर के नरेश गोयल ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए 2 करोड़ की ठगी मारकर आपके केनरा बैंक खाते में 20 लाख रुपये ट्रांसफर किए हैं। एक और ठग ने जोकि डीजीपी बनकर कहा कि केस को रफा-दफा करने के लिए आप एक खाते में आरटीजीएस  के जरिए 20 लाख रुपए ट्रांसफर कर दे नही तो मुंबई आना होगा ।वीडियो कॉल चालू रखते हुए इस बात को परिवार के किसी भी सदस्य से शेयर न करने की चेतावनी भी दी।  इसके बाद पूर्व सैनिक ने शाम को पंजाब नेशनल बैंक शाखा पोजेवाल में जाकर महाराष्ट्र बैंक गाजियाबाद शाखा के खाता संख्या 60518542360 आईएफएससी कोड एमएएचबी 0001332 पर शाम 4:57 बजे साढ़े दस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होनों बताया की जिस कहते में ट्रांसफर साढ़े दस लाख किए वह  खाता जोति पुत्री हरीश चंद्र नाम की महिला के नाम पर था । जिसके बाद फिर ठगों ने कहा कि सिक्योरिटी फीस यानी तीन लाख रुपये और दे दो। लेकिन रमेश शर्मा ने उससे दो दिन का समय मांगा क्योंकि उसके पास और पैसे नहीं थे। बता दें कि ठग ने करीब 5 अलग-अलग फोन पर कॉल की सभी पर डीपी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगें हैं।  इसके बाद अब भी ठग पुलिस अधिकारियों की फोटो लगे फोनो से फोन कर रहे हैं।  उन्होनों बताया मुझे अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। तो मैंने फिर उनका  फोन नहीं उठाया । इस सबंध में साइबरथाने  में शिकायत दर्ज करवा दी है।

—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रदेश की नर्सरियों में दो वर्षों में तीन करोड़ पौधों का लक्ष्य किया जाएगा पूरा: लाल चंद कटारुचक्क

वन मंत्री ने होशियारपुर की पालीथीन थैलों की फैक्ट्री का किया दौरा, पूर्णतौर पर कार्यशील फैक्ट्री में किया जा रहा है प्रति सप्ताह 3.50 टन थैलों का उत्पादन थैलों के स्तर में वृद्धि करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता छोड़ प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ का राहत पैकेज दिलाएं : सुक्खू

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि नेता...
article-image
पंजाब

पुराने विधार्थियों ने कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन को सौंपा तीन लाख का चैक

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के पुराने विधार्थियों दुारा कालेज के विकास के लिए कालेज की अैलूमनी एसोसिएशन के लिए तीन लाख की सहायता राशि प्रदान की। अैलूमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से : सरकारी दफ्तरों और स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर पहुंचना होगा

शिमला : हिमाचल के सरकारी ऑफिस में हाजिरी अब बायोमीट्रिक मशीनों के माध्यम से ही लगेगी। हिमाचल हाईकोर्ट ने स्कूलों सहित सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और निगमों में बायोमीट्रिक मशीनों से कर्मचारियों की 100%...
Translate »
error: Content is protected !!