हिमाचल पुलिस में 14 अधिकारियों को पदोन्नति : 7 SI बने इंस्पेक्टर और 7 ASI को मिली SI की जिम्मेदारी

by

डीपीसी की सिफारिशों पर विभाग ने जारी किए प्रमोशन आदेश, नई तैनाती के आदेश अलग से होंगे जारी

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के आधार पर 14 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें सात सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर तथा सात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति के बाद अब सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। नई तैनाती और स्टेशन से संबंधित आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

सात सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर

सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत अधिकारियों में प्रथम आईआरबी में तैनात रविंदर सिंह, ऊना से रवि पाल, सिरमौर से राजविंदर सिंह, स्टेट विजिलेंस (साउथ रेंज) से नंद लाल, कुल्लू से धीरज सेन, चतुर्थ आईआरबी से ललित कुमार और सिरमौर से प्रीतम सिंह शामिल हैं।

इन एएसआई को मिली एसआई की पदोन्नति

एएसआई से एसआई पद पर पदोन्नत होने वालों में ऊना से कुलभूषण, प्रथम आईआरबी से रणजीत सिंह, ऊना से अतुल कुमार शर्मा, प्रथम आईआरबी से करणजीत सिंह, ऊना से संजीव कुमार, सिरमौर से नीलम प्रकाश और एचपीआईपीएस से नरेंद्र सिंह शामिल हैं।

नई तैनाती का इंतजार

पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। विभाग की ओर से नई तैनाती के आदेश जारी होने के बाद इन्हें अलग-अलग पुलिस इकाइयों और स्थानों पर नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को डीसी सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानित

नाहन, 15 अक्टूबर । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बारापुर के जंगल में पंचायती जमीन में पड़ती पहाडिय़ों में अवैध माईनिंग कर चोरी उठाया पत्थर रेत और मिट्टी : पंचायत व लोगो के मौके पर पहुंचने पर माईनिंग माफिया के लोग जेसीवी, पोकलाईन मशीनें व टिप्पर लेकर भागे

पंचायत ने माईनिंग माफिया के खिलाफ माईनिंग एकट, वन एकट तहत कारवाई करने के साथ चोरी का मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर : गांव बारापुर की बलाचौर के गांव चांदपुर रुडक़ी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संजय अवस्थी ने हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार किया ग्रहण : कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने का भी किया वादा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव से पहले संजय अवस्थी और चंद्रशेखर को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजय...
Translate »
error: Content is protected !!