10 और किसान खनौरी आंदोलन स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे : जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में

by
खनौरी :  किसानों की अलग-अलग मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मसले पर पंजाब और केंद्र सरकार के रुख से नाराज 10 और किसान खनौरी आंदोलन स्थल पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
डल्लेवाल के अलावा पंजाब के 111 किसान अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि हरियाणा के हिसार, सोनीपत, पानीपत और जींद जिलों के 10 किसानों ने शुक्रवार को आमरण अनशन शुरू किया।
‘किसान बलिदान देने के लिए तैयार’ :   किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा, ‘आज देश का किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल के दिखाए रास्ते पर चलकर अपना बलिदान देने के लिए तैयार है. देश का किसान समझता है कि डल्लेवाल ने अपनी जमीन, खेती और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए 53 दिन से भूख हड़ताल पर हैं. हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
                     इस बीच किसान नेताओं ने कहा कि डल्लेवाल की तबीयत ‘बिगड़ रही है’ और गुरुवार की रात को उन्हें तीन-चार बार उल्टियां हुईं. वह केवल 150-200 मिलीलीटर पानी ही पी पा रहे हैं. इससे पहले किसानों ने कहा था कि डल्लेवाल का पानी पीना कम हो गया है. जब भी वह पानी पीते हैं, उन्हें उल्टी हो जाती है. जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपने अनशन के दौरान कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी 2024 से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. सुरक्षा बलों ने उन्हें केंद्र सरकार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को मानने का दबाव बनाने के लिए दिल्ली तक मार्च करने से यहीं पर रोक दिया था। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस ने सरकारी स्कूल बोड़ा के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को किया सम्मानित

गढ़शंकर :  गांव बोड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में सोसायटी फार हेल्थ एंड यूथ अवेयरनेस द्वारा होनहार स्कूली विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को सम्मानित किया गया। जिसमें 6वीं, 7वीं, 9वीं एवं 11 कक्षा के...
article-image
पंजाब

घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की जांच करेंगे डेंगी सर्विलेंस टीमों के वालंटियर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो में 60 वालंटियरों की टीम को हरी झंडी दिखा सर्वे के लिए किया रवाना कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीमों की ओर से होशियारपुर व दसूहा शहर...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 39 के अशोका पार्क में करीब 22 लाख रुपए की लागत से नए लगाए गए ट्यूबवैल की मंत्री अरोड़ा ने की शुरुआत

पंजाब सरकार द्वारा प्राथमिक बुनियादी ढांचे को किया जाएगा और मज़बूत होशियारपुर  I उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने वार्ड नंबर 39 के सुखदेव नगर में अशोका पार्क में करीब 22 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

भगवंत सरकार की पोल खोलेंगे पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स : मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का करेगा आयोजन

अम्बाला :   30 सितंबर:  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा भगवंत मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का आयोजन करेगा। इसमें पंजाब में लाई...
Translate »
error: Content is protected !!