10 करोड़ रुपए की 2.10 किलो हेरोईन के साथ गिरफ्तार : आरोपी पर डकैती व लूटपाट सहित कुल 15 के करीब के दर्ज

by

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट क्राईम सेल की टीम ने 2.10 किलो हेरोईन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। चंडीगढ़ में राम दरबार कॉलोनी के टर्न के पास उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी कार में पोल्ट्री फॉर्म की तरफ से आ रहा था। सेल की टीम ने जीरकपुर के ओएसिस ग्रीन निवासी अमित शर्मा को 10 करोड़ रुपए की 2.10 किलो हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर आगामी पूछताछ करेगी। डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के मुताबिक यह आरोपी पिछले 6 महीने से उनकी रडार पर था। पुलिस का कहना है कि जब भी पहले कुछ ड्रग केसों में आरोपियों की गिरफ्तारी होती तो अमित का नाम सामने आता था।

– आरोपी पर डकैती व लूटपाट सहित कुल 15 के करीब के दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में कहा कि वह दसवीं से भी कम पढ़ा है। पहले वह अंबाला के रेलवे स्टेशन के पास फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। वह मूलरुप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है। बचपन में ही वह अंबाला आकर बस गया था। उसने अपने गैरकानूनी धंधों के लिए जीरकपुर में मकान लिया। वह जीरकपुर से कम मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करता था। वहीं ड्रग की बड़ी कंसाइनमेंट्स वह खुद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पहुंचाता था। जिस ड्रग के साथ उसे पकड़ा गया है वह उसने चंडीगढ़ और खरड़ में सप्लाई करनी थी। वह अंबाला में वर्ष 2008-09 से दुकानों के ताले तोड़ने वाले गैंग से जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ डकैती और लूटपाट के लगभग 10 केस दर्ज हैं। वह अफीम और भुक्की बेचने का काम भी कर चुका है। वह मध्य प्रदेश से यह ड्रग लाता था और बेचा करता था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से 5 केस दर्ज हैं। उसे अंबाला की कोर्ट ने जमानत दी थी।

– पुलिस ने अब तक दर्ज किए 50 केस, कुल 55 आरोपियों को किया काबू

बता दें कि जब से SSP कुलदीप सिंह चहल ने डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की स्थापना की गई है तब से एनडीपीएस के 50 केस इसके द्वारा दर्ज किए हैं। जिसमें उनके द्वारा 55 आरोपियों को भी पकड़ा जा चुका है। इनमें से ज्यादातर कॉमर्शियल क्वांटिटी के साथ पकड़े गए हैं। शहर की दो बड़ी ड्रग सप्लायर पूनम और बाला को भी डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम दबोच चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास का 12वीं का नतीजा 100 प्रतिशत

गढ़शंकर :पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल/मई में ली गई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के घोषित किए गए नतीजों में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास की 12वीं कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
article-image
पंजाब

All the lawyers showed solidarity

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/july 19 :   A stormy meeting of all the members of District Bar Association Hoshiarpur was held under the chairmanship of Advocate Ranjit Kumar President, while addressing which Advocate Ranjit Kumar said that...
article-image
पंजाब

पंजाब वाटर रिसोर्सेज इंप्लाइज एसोसिएशन सब डिवीजन गढ़शंकर की मासिक आम सभा की बैठक

गढ़शंकर :  पंजाब वाटर रिसोर्सेज इंप्लाइज एसोसिएशन सब डिवीजन गढ़शंकर द्वारा संगठन की मासिक आम सभा की बैठक सब डिवीजन प्रधान बलबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सचिव की भूमिका...
Translate »
error: Content is protected !!