10 ग्राम हेरोइन व15 नशे के टीकों सहित महिला तस्कर गिरफ्तार : महिला खिलाफ पहले भी दर्ज हैं हैं 10 मामले

by
गढ़शंकर,  18 अप्रैल : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन व 15 नशे के टीकों सहित एक महिला तस्कर  को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर सुरिंदर लांबा के निर्देश, सरबजीत सिंह बाहिया एसपी इनवैस्टीगेशन व डीएसपी गढ़शंकर परविंदर सिंह की अगुवाई में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये अभियान को उस वक्त सफलता प्राप्त हुई जब सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ गश्त व चैकिंग दौरान टी-प्वांइट दारापुर पर संदेह होने पर परमजीत कौर उर्फ माटो पत्नी तिलक राज निवासी देनोवाल खुर्द को रोककर लेडी कर्मचारी द्वारा तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम हेरोइन तथा 15 बिना लेबल के नशीले टीके बरामद हुए। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 21/22-61-85 तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि दोषी महिला को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर गहराई से पूछताछ की जाएगी। दोषी महिला खिलाफ गढ़शंकर तथा माहिलपुर पुलिस थानों में 2005 से लेकर अब तक 10 एनडीपीएस के मामले दर्ज हो चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर फायरिंग…लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

  डबवाली । हरियाणा के डबवाली स्थित सावंतखेड़ा गांव में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार (5 अगस्त) को फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद मूसेवाला की...
article-image
पंजाब

12 को नालागढ़ में होने वाले हड़ताल की तैयारियों को लेकर की चर्चा

सीटू की बीबीएन उद्योगिक क्षेत्र की समन्वय समिति की बैठक बीबीएन, 8 फरवरी (तारा) : सीटू की बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया की समन्यव समिति की बैठक में 12 फरवरी को पूरे देश में चल रहे...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया : सेक्टर 40 में फ्लड लाइटें और मलोया गाँव व आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे जनता को समर्पित

चंडीगढ़, 3 नवंबर: चंडीगढ़ के लोगों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर 40 के बाज़ार में लगी फ्लड लाइटें और मलोया गाँव व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

36वें राष्ट्रीय ईनामी दंगल में पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने की जीत दर्ज : देशभर के विभिन्न अखाड़ों से आए लगभग 200 नामी पहलवानों ने लिया भाग

कमल कटारिया ।  हरोली /गढ़शंकर : पंजाब हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव जक्खेवाल (बीटन) में आयोजित 36वें व ईनामी दंगल पटके की कुश्ती कलवां गुज्जरां ने जीत दर्ज की।  इस विशाल दो...
Translate »
error: Content is protected !!