10 दिन का समय और 2 करोड़ रुपये की मांगी फिरौती ?…नहीं दिया तो भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने किया हमला?

by

गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर में भाजपा नेता विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की। सोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस घटना में बाल-बाल बच गए।

गुरदासपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सोनी ने बताया कि घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सोनी के अनुसार, बुधवार शाम दो युवक मोटरसाइकिल पर उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और आते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सोनी ने बताया कि इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने कहा कि दो . तीन गोलियां पास खड़ी उनकी कार पर लगीं, जबकि एक गोली दीवार पर जा लगी।

भाजपा नेता के मुताबिक जैसे ही हमलावरों ने गोलीबारी शुरू की, उन्होंने पास में रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाली और जवाबी गोलीबारी की जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। सोनी ने दावा किया कि गोलीबारी की घटना से पहले उन्हें एक विदेशी नंबर से ऑडियो संदेश मिला था। उनसे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी और भुगतान के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि वह एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान भी चलाते हैं और नकद लेन-देन होने के कारण अपने पास लाइसेंसी हथियार रखते हैं। इस घटना के बाद भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से बात कर मामले की गहन जांच और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने सोनी से भी फोन पर बातचीत की। ढिल्लों ने बाद में कहा कि गुरदासपुर में विजय सोनी के पेट्रोल पंप पर कथित रूप से रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से की गई गोलीबारी की घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की आलोचना भी की। सोनी ने बताया कि घटना के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी फोन कर उनका हालचाल पूछा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉमरेड रघुनाथ सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित समागम में सैकड़ों लोगो ने उन्हें दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर :  कॉमरेड रघुनाथ सिंह के पैतृक गांव बीनेवाल बीत में सैकड़ों लोग उनकी चौथी बरसी के समागम में पहुंच के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू), भारतीय...
पंजाब

12 फरवरी तक होशियारपुर फील्ड फायरिंग रेंज(आर्मी) न जाए लोग: डिप्टी कमिश्नर

सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी सापरी की ओर से से रेंज में की जाएगी फील्ड फायरिंग होशियारपुर, 09 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि सी.टी.सी. स्टाफ एस.एस.बी. सापरी, हिमाचल प्रदेश को 12 फरवरी 2021...
article-image
पंजाब

ABVP पंजाब के डॉ. प्रशांत गौतम प्रदेश अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित और जसकरन भुल्लर प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित

चंडीगढ़ :  डॉ. प्रशांत गौतम और जसकरन भुल्लर  देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का नाम साहित्य के क्षेत्र में चमका-पंजाब सरकार द्वारा डॉ. जे.बी. सेखों को प्रिंसिपल तेजा सिंह मेमोरियल अवार्ड देने की घोषणा 

गढ़शंकर, 19 अक्तूबर: गढ़शंकर क्षेत्र का नाम पंजाबी के साहित्यिक क्षेत्र में तब सुर्खियों में आया जब पंजाब सरकार की भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने वाली मुख्य संस्था, भाषा विभाग पंजाब ने...
Translate »
error: Content is protected !!