10 बच्चों का रेस्क्यू : 6 लड़कियां, 4 लड़के, शातिर महिला गिरफ्तार,

by

जालंधर :  सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने 10 बच्चों का रेस्क्यू किया है। विभाग की तरफ से अलग-अलग जगहों पर रेड की गई। इस दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा चलाए जा रहे जीवनजोत प्रोजेक्ट के तहत जालंधर जिले में लगातार चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी और जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारती की अगुवाई में टीमों ने जालंधर बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों समेत कई स्थानों पर छापेमारी की, जबकि चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर्स की टीमों ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान बागरी एक्ट के तहत 6 लड़कियों और 4 लड़कों समेत कुल 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चों की उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच बताई गई है। बच्चों का सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाने के बाद उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, जालंधर के समक्ष पेश किया गया।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार चाइल्ड बेगिंग को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे, ताकि जालंधर को भीख-मुक्त जिला बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप के लिए लोकसभा चुनाव बड़ी चुनौती- कांग्रेस के लिए बर्चास्व की और अकाली दल की असितत्व बचाने की लड़ाई : बीजेपी का बड़ा दांव और 2027 की तैयारी

चंडीगढ़ : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब छोड़ कर देश में तो मिलकर चुनाव लड़ रही हैं लेकिन पंजाब में दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर ताल ठोक रहे हैं। उधर शिरोमणि अकाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा कांगड़ : पुलिस लाइन झलेड़ा के शाशिपाल का डोबरमैन नस्ल का डॉग जिप्सी रहा चैम्पियन ऑफ द डॉग शॉ

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कांगड़ मैदान दिनभर विविध खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। जन हर्षोल्लास और सहभागिता के इन आयोजनों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरंभ हुआ काउंटिंग का काउंटडाउन…मतगणना को लेकर ऊना जिला प्रशासन की तैयार पूरी, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, 4 को 8 बजे आरंभ होगी वोटों की गिनती

ऊना, 3 जून. ऊना जिले में लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में...
पंजाब

नशे पर नकेल कसने के लिए गांव व शहरों में बेहतरीन भूमिका निभा रही हैं नशा निगरान व मोहल्ला नशा छुड़ाओ कमेटियां: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने नशा निगरान कमेटियों के सदस्यों को नशे के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाने की अपील की मिशन रैड स्काई के माध्यम से भी नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!