10 मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) और विद्युत विभाग की है, जिन्हें तय समय सीमा में इन कार्यों को पूरा करना होगा। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सत्र संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
सुरक्षा और पत्रकार समिति की बैठकें 7 और 8 मार्च को
बजट सत्र के दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर 7 मार्च को संबंधित अधिकारियों की बैठक होगी, जबकि 8 मार्च को पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी।
17 मार्च को पेश होगा बजट
पठानिया ने बताया कि वर्तमान सरकार का यह तीसरा बजट सत्र है, जिसमें मुख्यमंत्री 17 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। सदन में पूछे जाने वाले सवालों के लिए विधायकों से सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिन्हें आगे की कार्यवाही के लिए सरकार को भेजा जा रहा है।
सदन में उठें जनहित के मुद्दे
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों से अपील की है कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में प्रभावी तरीके से उठाएं। उन्होंने कहा कि बजट सत्र महत्वपूर्ण है और इसमें विकास कार्यों पर गहन चर्चा होनी चाहिए। सरकार को भी सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों और मुद्दों का तार्किक जवाब देने के साथ ही समाधान निकालने की दिशा में ठोस प्रयास करने चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

.मनाली में मिली 30 साल की युवती की लाश…..चेहरा नोचा हुया , पहनी.है जींस और स्वेटर

रोहित जस्वाल। मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर के पास एक युवती की लाश मिली है. जींस पेंट और स्वेटर पहने हुए इस युवती की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही चेहरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी सरकार में हमीरपुर जिला से जानबूझकर कर एक भी मंत्री नहीं बनाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।यहां चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश की राजनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साधोवाल तथा हाजीपुर फीडरों की कल 12 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 केवी साधोवाल तथा 66 केवी सैला बिजली घर से चलते 11 केवी हाजीपुर फीडरों में जरूरी मुरम्मत कारण कल 12 अक्तूबर को...
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा और चंबा जिला से चयनित अग्निवीरों का परिणाम घोषित

कांगड़ा : सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल मनिष शर्मा (सेना मेडल) ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि *अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेड्समैन* ऑनलाइन लिखित परीक्षा व...
Translate »
error: Content is protected !!