10 लख रुपए की ग्रांट के चैक : सांसद मनीष तिवारी ने नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बांटे

by

नवांशहर, 9 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करने का सिलसिला जारी है। जिन्होंने आज नवांशहर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग गांवों भारता कलां, दिलावरपुर और जब्बोवाल में जनसभाओं के दौरान भारता कलां, दिलावरपुर, चकली सुजात और जब्बोवाल में विकास कार्यों हेतु कुल 10 लाख रुपए की ग्रांट के चैक वितरित किए।
इस दौरान करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं का हो

    ना सबसे पहले जरूरी है और वह अपने संसदीय कोटे से ग्रांट जारी करके मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी ओर से लगातार अलग-अलग विकास कार्यों हेतु ग्रांट जारी की जा रही है, जो सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास की राजनीति की है और पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हल्के में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं, जिनमें से एक बल्लोवाल सौंखड़ी में खेतीबाड़ी कॉलेज स्थापित करना भी है। इसके अलावा, सड़कों और पुलों सहित अन्य सुविधाओं का भी विकास हुआ।
    बैठकों के दौरान पूर्व विधायक अंगद सिंह, सरपंच जसविंदर कौर, सरपंच दिलबाग सिंह, सरपंच हरिपाल सिंह, सरपंच कमला देवी, राणा कुलदीप सिंह सीनियर कांग्रेसी नेता, अमरजीत सिंह बिट्टा, ओंकार सिंह, बहादुर सिंह भट्टा, प्रेम सिंह, सर्बजीत सिंह भी मौजूद रहे।

    Share
    •  
    •  
    •  
    •  
    •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

जिम ट्रेनर हत्याकांड : कांगड़ा से पुलिस ने काबू किए 4 गैगस्टर, विदेश में रचा गया था हत्याकांड का खेल

खरड़ : पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांगड़ा के मैक्लोडगंज से एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुसलमानों की विरासत को बचाने की कोशिश या धार्मिक हस्तक्षेप….? जानिए वक्फ अधिनियम 2025 में क्या है सच्चाई?

देशभर में अधिनियम 2025 का संशोधन पर  तीखी बहस और गहमागहमी का कारण बन गया है. कुछ लोग इसे मुसलमानों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप और सांप्रदायिक स्वतंत्रता पर खतरा बता रहे हैं, तो...
article-image
पंजाब

4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त : पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटों की ईडी ने संपत्ति को अस्थायी रूप से पीएमएलए के तहत किया जब्त

जांलधर :  ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटों की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!