4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त : पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटों की ईडी ने संपत्ति को अस्थायी रूप से पीएमएलए के तहत किया जब्त

by

जांलधर :  ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटों की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।  मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी की जांच में पाया गया कि धर्मसोत ने एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 की अवधि के उन्होंने और उनके बेटे के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इस दौरान वे पंजाब में वन मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

जांलधर ईडी ने 13 मार्च 2024 को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत साधु सिंह धर्मसोत और उनके बेटे की 4.58 करोड़ रुपये की विभिन्न संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। कुर्की में चार अचल संपत्तियां शामिल हैं। इनमें दो आवासीय भूखंड, एक निर्मित आवासीय घर और पंजाब में एक आवासीय फ्लैट के साथ-साथ बैंक शेष और म्यूचुअल फंड में निवेश समेत अचल और चल संपत्तियां शामिल हैं।   ईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की। ईडी जांच में यह पाया गया कि धर्मसोत ने अनुसूचित अपराधों से संबंधित आय से अधिक 6.34 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा स्कूल पारोवाल की छात्रा रूहानी चेची को एम यू एन दिल्ली नोएडा समागम में मिला बा कमाल प्रवक्ता का अवार्ड

 गढ़शंकर, 7 अगस्त : गत दिनों एक अंतरराष्ट्रीय संस्था एम यू एन द्वारा दिल्ली नोएडा में वार्षिक समागम करवाया गया जिसमें देश भर के नामी स्कूलों ने भाग लिया। इस समारोह में पंजाब के...
article-image
पंजाब

IAS की शिकायत पर SSP सस्पेंड! …जानें 55 करोड़ के टेंडर में घोटाले से जुड़ा क्या है मामला

अमृतसर: पंजाब में अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। किसी सीनियर IAS अफसर की शिकायत के बाद ये कार्रवाई हुई है। ये मामला करोड़ों रुपये से जुड़े किसी...
article-image
पंजाब

खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर बिलड़ों से जैजों सड़क पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर ।  भारी बारिश के चलते खेतों में भरने से पानी ने गांव रामपुर व बिलड़ों से जैजों रोड पर बनी पुली को पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।। जिससे रामपुर बिलड़ों रोड बंद हो...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200 का आंकड़ा किया पार

होशियारपुर। ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिला होशियारपुर ने 100 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों की गिनती ने 200...
Translate »
error: Content is protected !!