10 लाख के इनामी कुख्यात खालिस्तानी आतंकी अरेस्ट, एनआईए ने धर दबोचा

by
मोतिहारी :  बिहार के मोतिहारी से एनआईए ने 10 लाख के इनामी कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह गालवाड़ी उर्फ बलबीर सिंह को धर दबोचा है। खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका मेडिकल कराया गया।
उसके बाद उसको अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एनआईए की टीम अब खालिस्तानी आतंकी बलवीर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चंडीगढ़ चली गई है। वह पंजाब के लुधियाना निवासी हरि सिंह का बेटा है। पकड़े गए आतंकी से एनआईए के अलावा रॉ और आईबी की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।
आतंकी से पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि 10 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकवादी कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह को एनआईए टीम ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम गुप्त जगह पर खालिस्तानी आतंकवादी से पूछताछ कर रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी गलवड्डी साल 2016 में पंजाब की नाभा जेल से फरार हुए 6 अपराधियों में शामिल था। यह मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया कार्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमले का मुख्य आरोपी भी है। गिरफ्तार आतंकी न सिर्फ आपराधिक साजिशों में शामिल था बल्कि आतंकी नेटवर्क पनाह देने, रसद सहायता और फंडिंग भी मुहैया कराता था।
एनआईए की विशेष अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आतंकी के बैंक एकाउंट में करोड़ों के ट्रांजेक्शन के सबूत एजेंसियों के हाथ लगे हैं। इतना ही नहीं कश्मीर सिंह उर्फ बलवीर सिंह के नेपाल में आधा दर्जन से ज्यादा बैंक एकाउंट हैं।
सूत्रों की मानें तो अमेरिका सहित अन्य जगहों से बलवीर के एकाउंट में खालिस्तान के नाम पर करोड़ो रुपये की फंडिंग हुई है। फंडिंग के करोड़ों रुपए को बलवीर सिंह ने कहां भेजा? नेपाल में बलवीर के कौन कौन मददगार हैं? इन तमाम सवालों का जवाब सुरक्षा एजेंसी जानने में लगी हुई है।
बता दें कि एनआईए ने 20 अगस्त 2022 को केस नंबर-आरसी37/2022/एनआईए/डीएलआई के तहत एनआईए थाना दिल्ली में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने कई एजेंसियों का नाम भी बताया है, जिनसे उसे मदद मिल रही थी।
पूछताछ में मिले अहम जानकारी के बाद खुफिया एजेंसी ने नेपाल और भारत मे बैठे मददगारों की कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं, जिनकी सघन जांच एनआईए कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है कांग्रेस: सांसद मनीष तिवारी

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का विकास या तो कांग्रेस की सरकार या फिर सांसद तिवारी द्वारा जारी ग्रांट से हुआ: :  पूर्व विधायक अंगद सिंह राहों/ नवांशहर, 26 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और...
article-image
पंजाब

पंजाबी साहित्य सभा माहिलपुर द्वारा 37वां ‘सावन आया’ कवि दरबार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाबी साहित्य सभा माहिलपुर द्वारा कल खालसा कॉलेज माहिलपुर में 37वां ‘सावन आया’ कवि दरबार आयोजित किया गया। यह कवि दरबार सभा के प्रधान प्रिंसिपल सुरिंदर पाल सिंह प्रदेसी की अगुवाई...
article-image
पंजाब

लोगों की भावनाओं को समझें’.धरने पर बैठे किसान संगठनों को सीएम मान की अपील

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियनों से खास अपील की है। उन्होंने धरना दे रहे किसान यूनियनों से कहा कि हर बात के लिए सड़के बंद ना करें। सीएम मान...
article-image
पंजाब

निक्कियाँ करूंबलां” बाल पत्रिका होशियारपुर ज़िले की ऐतिहासिक उपलब्धि है – डॉ. जसवंत राय

“होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निक्कियाँ करूंबलां” बाल पत्रिका को होशियारपुर ज़िले की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए ज़िला भाषा और अनुसंधान अधिकारी डॉ. जसवंत राय ने इसके नवीनतम अंक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!