10 साल के श्रवण सिंह को सेना ने किया सम्मानित : ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे योद्धा की प्रेरक कहानी

by
फिरोजपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित पंजाब के फिरोजपुर जिले के तारा वाली गांव की धूल और गर्मी से तपती खेतों में सैकड़ों ग्रामीणों ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी आंखों के सामने आकार लेते देखा।
यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी सैन्य तैनातियों में से एक थी. गांव के खुले मैदानों में सैनिकों ने डेरा डाल लिया, उनके बूटों ने जमीन पर नई लकीरें खींचीं, एक अनिश्चित भविष्य के लिए तैयारी शुरू हो चुकी थी. और इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच खड़ा था एक लड़का केवल दस साल का. न वर्दी, न हथियार. लेकिन हौसला बेहिसाब.
तारा वाली गांव के ऐसे बालक की जो न तो सैनिक था, न ही प्रशिक्षित, लेकिन उसका समर्पण और जज्बा पूरे गांव और भारतीय सेना के लिए प्रेरणा बन गया. ये कहानी है 10 वर्षीय श्रवण सिंह की, जिसे भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर का सबसे छोटा नागरिक योद्धा’ घोषित कर सम्मानित किया है. गांव में जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैनिकों का डेरा डाला गया, तब पूरा इलाका तनाव और गर्मी से झुलस रहा था।
                  चारों ओर जवानों की कड़ी चौकसी, हथियारों की आवाज और अनिश्चितता का माहौल था. लेकिन इसी माहौल में एक छोटा बच्चा हर दिन अपने छोटे हाथों में दूध, लस्सी, ठंडा पानी और बर्फ लेकर जवानों के बीच पहुंचता रहा. उस बच्चे का नाम है श्रवण सिंह, किसान सोना सिंह का बेटा. श्रवण हर दिन गर्मी में दौड़कर सैनिकों तक पहुंचता और उन्हें यह विश्वास दिलाता कि वे अकेले नहीं हैं. ‘मुझे डर नहीं लगा. मैं बड़ा होकर फौजी बनना चाहता हूं,’ श्रवण आत्मविश्वास के साथ कहता है. उसके लिए सैनिक केवल रक्षक नहीं थे, वे उसके आदर्श थे।
‘मुझे खाना और आइसक्रीम मिली- मैं बहुत खुश हूं’
सेना के 7वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल रणजीत सिंह मानराल ने खुद उसे सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया. श्रवण को पुरस्कार, विशेष भोजन और उसकी पसंदीदा आइसक्रीम दी गई. ‘मुझे खाना और आइसक्रीम मिली. मैं बहुत खुश हूं,’ श्रवण मुस्कराते हुए कहता है. श्रवण के पिता ने बताया, सेना हमारे खेत में तैनात थी. पहले दिन से ही श्रवण जवानों की मदद करने लगा. हमने उसे रोका नहीं, बल्कि उसका उत्साह बढ़ाया।
‘देशभक्ति उम्र की मोहताज नहीं’
इस छोटे बच्चे की निस्वार्थ सेवा ने केवल सेना को प्रेरित नहीं किया, बल्कि पूरे गांव और देश को यह सिखाया कि देशभक्ति उम्र की मोहताज नहीं होती. श्रवण सिंह जैसे बच्चों में ही देश का उज्ज्वल भविष्य बसता है. जब भी ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र होगा, तो उसमें रणनीति और ताकत के साथ-साथ एक छोटे बच्चे की सेवा, साहस और समर्पण की कहानी भी सुनाई जाएगी. श्रवण सिंह देश के सबसे छोटे सपूतों में एक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने प्रदेश में लगा रखा है स्वास्थ्य सुविधाओं पर पहरा, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे लोग : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी पहले जो अस्पताल हैं उन्हें दवाएं दे दो, फिर प्रदेशवासियों को बहलाओ आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में पासपोर्ट कार्यालय की पुनर्स्थापना के लिए विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा में उठाई मांग

एएम नाथ। शिमला : वर्तमान विधानसभा बजट सत्र में Aspirational District चम्बा के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई अहम भावी योजनाओं पर विचार किया गया। इस कड़ी में एक कदम आगे बढा़ते...
article-image
पंजाब

जंडियाला मोड़ पर पुलिस अधिकारी पर फायरिंग, यूट्यूबर और ड्राइवर गिरफ्तार

पहचान पत्र मांगने पर भड़का आरोपी, ग्लॉक-19 पिस्टल से किए दो फायर; चौकी इंचार्ज की सतर्कता से बची जान, ढाबे की दीवार में लगी गोलियां जालंधर। थाना सदर के अंतर्गत उप-चौकी जंडियाला मोड़ पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि 

एएम नाथ।चंबा,11 अक्तूबर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12  अक्तूबर  को सांय 7 बजे  सिहुंता में जिला स्तरीय दशहरा महोत्सव के समापन समारोह में  मुख्य अतिथि शामिल होंगे । विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!