100% इथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल को मंजूरी : महंगे पेट्रोल से मिलेगी परमानेंट मुक्ति! नितिन गडकरी ने जिस फाइल पर किए दस्तखत

by

नई दिल्ली ।  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश की विदेशी जीवाश्म ईंधन (पेट्रोल-डीजल) पर निर्भरता कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घोषणा की है कि अब देश में 100% इथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।

नागपुर में एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस कदम का मकसद वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की तरफ तेजी से कदम बढ़ाना है.

नितिन गडकरी ने अपने चिरपरिचित बेबाक अंदाज में कहा, ‘कल रात ठीक 8 बजे, मैंने उस फाइल पर दस्तखत कर दिए और 100 फीसदी इथेनॉल के कानूनी इस्तेमाल के नियमों को अंतिम मंजूरी दे दी.’

जब लोग हंसते थे, आज वो सपना सच हुआ :  इथेनॉल में पेट्रोल का एक बेहतरीन और सस्ता विकल्प बनने की पूरी क्षमता है, जिससे भारत का भारी-भरकम ईंधन आयात बिल काफी कम हो सकता है। नितिन गडकरी ने याद किया कि कैसे शुरुआत में उनके इस विचार को लोगों ने मजाक में उड़ा दिया था।  ‘जब मैं पहले इस सपने के बारे में बात करता था, तो लोग हंसते थे. कुछ दोस्तों ने तो मेरी आलोचना भी की थी।

लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. गडकरी ने बताया कि देश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अगले कुछ हफ्तों में इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं. टोयोटा, सुजुकी, एमजी और हुंडई जैसी कंपनियां अगले डेढ़ महीने के भीतर 100% इथेनॉल से चलने वाले वाहन लॉन्च कर देंगी.

उम्मीद से कहीं आगे बढ़ा भारत :  पिछले हफ्ते ही सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E85 ईंधन (85% इथेनॉल मिक्स) पेश किया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इथेनॉल ब्लेंडिंग (मिश्रण) में भारत की रफ्तार की तारीफ करते हुए कहा कि देश ने तय समय से बहुत पहले ही अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।

उम्मीद से कहीं आगे बढ़ा भारत

पिछले हफ्ते ही सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E85 ईंधन (85% इथेनॉल मिक्स) पेश किया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इथेनॉल ब्लेंडिंग (मिश्रण) में भारत की रफ्तार की तारीफ करते हुए कहा कि देश ने तय समय से बहुत पहले ही अपने लक्ष्यों को हासिल कर लिया है।

उन्होंने आंकड़ों के जरिए भारत की इस कामयाबी को सामने रखा,ल।

  • 2014: पेट्रोल में इथेनॉल का मिश्रण सिर्फ 1.5% था।
  • नवंबर 2022: यह आंकड़ा बढ़कर 10% पर पहुंच गया।
  • 2024: सरकार ने 20% ब्लेंडिंग का जो लक्ष्य 2030 के लिए रखा था, उसे 6 साल पहले यानी 2024 में ही पूरा कर लिया।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी यूनिवर्सिटी : पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी

शिमला : 22 जुलाई हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न विभागों में पीएचडी की 156 सीटों में सीधे प्रवेश के लिए शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए यूजीसी जेआरएफ, सीएसआईआर,...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल पंडोरी बीत के इंस्पायर अवॉर्डी  रजनीश, धवनप्रीत व ध्रुव चौहान का विशेष सम्मान 

गढ़शंकर, 28 फरवरी: इंस्पायर अवार्ड के लिए राशि प्राप्त करने पर  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के इंस्पायर अवॉर्डी रजनीश, धवनप्रीत व ध्रुव चौहान का विशे सम्मान किया गया। भारत सरकार के विज्ञान और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!