100 पदों को भरने के लिए कैम्पस इंटरव्यू 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर को

by

कसौली/ बिलासपुर : एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 100 पदों को भरने के लिए 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर, 2023 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 50 पदों को भरने के लिए 31 अक्तूबर, 2023 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में प्रातः 10.30 बजे तथा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 50 पदों को भरने के लिए प्रथम नवम्बर, 2023 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में प्रातः 10.30 बजे कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIs पर लॉगइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को EEMIs पर candidate Login Tab के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
कैंपस इंटरव्यू से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242, 70601-79415 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

गगरेट : औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एक उद्योग में लेबर प्रोवाइडर ठेकेदार के रुप में कार्यरत 35 वर्षीय व्यक्ति ने वीरवार को फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का शव गगरेट-भरवाई मार्ग पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में सुनियोजित विकास पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास के दृष्टिगत सोमवार को ग्राम पंचायत बरनोह के सभागार में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 11 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महेंद्र पाल गुर्जर ने संभाला नगर निगम ऊना के आयुक्त का कार्यभार : गिनाईं प्राथमिकताएं

रोहित जसवाल। ऊना, 13 जनवरी। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को नवगठित नगर निगम ऊना के प्रथम आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति और किन्नौर की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

पूर्व सरकार के प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय मदद, अब जल्दी पूरा होगा सपना देश में एक संविधान, एक निशान, एक प्रधान डॉ मुखर्जी का सपना, ऐसी महाविभूति को नमन एएम नाथ। मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!