100 और सरकारी स्कूलों पर अब ताला लगाएगी सुक्खू सरकार : 1350 स्कूल पहले कर चुकी है बंद

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश में स्कूलों को बंद करने के सरकार के फैसले पर फिर से बवाल मचने के आसार है. सुक्खू सरकार के अब तक के कार्यकाल के दौरान सरकार करीब 1350 स्कूल बंद कर चुकी है. अब राज्य सरकार 100 और सरकारी स्कूलों को बंद करने या अन्य स्कूलों में मर्ज करने की तैयारी में है। यह प्रस्ताव स्कूल शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश की ओर से तैयार कर मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजा गया है. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।

प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि जिस तरह से इस संबंध में पूर्व में फैसले लिए गए हैं, उसी तरह अब भी जिन स्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन शून्य है या 5 से कम छात्र पढ़ रहे हैं, उन्हें नियमों के तहत बंद कर नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जाएगा. विभाग का मानना है कि बेहद कम संख्या वाले स्कूलों को चलाना संसाधनों के लिहाज से व्यावहारिक नहीं है। हालांकि, सभी स्कूलों पर एक जैसा निर्णय नहीं लिया जाएगा. कुछ स्कूल ऐसे हैं जो दूरदराज और कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में स्थित हैं. इन स्कूलों के बंद होने पर छात्रों को दूसरे स्कूल तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ सकती है. ऐसे मामलों को अभी विचाराधीन रखा गया है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है. उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों का दर्जा कम करने का प्रस्ताव भी सरकार के पास विचाराधीन है। कैबिनेट पहले ही मुख्यमंत्री को स्कूल बंद करने और मर्ज करने के फैसले लेने के लिए अधिकृत कर चुकी है. ऐसे में इस प्रस्ताव को दोबारा कैबिनेट में लाने की आवश्यकता नहीं है. अब मुख्यमंत्री कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद आदेश जारी किए जाएंगे।

स्कूलों और अन्य संस्थानों को बंद करने पर विवाद : गौरतलब है कि राज्य में स्कूलों और अन्य संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर पहले भी बड़ा विवाद खड़ा हो चुका है. कई क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था. वहीं, विपक्ष ने भी इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए सरकार को कई बार घेरा है. सरकार के इस कदम को जहां एक ओर संसाधनों के बेहतर उपयोग के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है. ऐसे में अंतिम निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को कितना प्रभावित करता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फरिश्ता स्कीम पंजाब में लागू होने जा रही : सड़क दुर्घटना में घायल का पंजाब सरकार की ओर से सरकारी या प्राईवेट अस्पताल में करवाया जाएगा नि:शुल्क इलाज

प्रदेश में खोले जाएंगे 504 नए आम आदमी क्लीनिक: डा. बलबीर सिंह पंजाब में लागू होने जा रही है फरिश्ता स्कीम, सडक़ हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को दी जाएगी 2 हजार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रानी के बलिदान से संबंधित मेले में केवल महिलाएं और बच्चे ही लेते हैं हिस्सा : 11 से 13 अप्रैल तक चंबा का ऐतिहासिक सुही मेला

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :  जिला चंबा का सुप्रसिद्ध व ऐतिहासिक सुही मेला 11 से 13 अप्रैल तक मनाया जा रहा है तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में केवल महिलाएं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रबंधन तथा राहत एवं बचाव कार्यों बारे मॉक ड्रिल आयोजित : एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में मॉक ड्रिल में शामिल हुए कई विभाग

एएम नाथ. चम्बा :  जिला प्रशासन चम्बा के दिशा-निर्देशानुसार एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) भटियात पारस अग्रवाल के नेतृत्व में आज भटियात उपमंडल के अंतर्गत ग्राम कालिघर (काली माता मंदिर के समीप), लाहडू में भूस्खलन की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने किया एसडीएम रोहडू व बीडीओ जुब्बल के कार्यालयों का दौरा : अधिकारियों को दिए समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य करने के निर्देश

रोहडू :   उपायुक्त शिमला ने आज उप मंडलदंडाधिकारी रोहडू के कार्यालय का दौरा किया और कार्यालय के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाक़ात की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी...
Translate »
error: Content is protected !!