100 से ज्यादा प्लॉटिंग की शिकायत से हड़कंप : टीसीपी ने कॉलोनाइजर को थमाया नोटिस

by

एएम नाथ।  धर्मशाला। धर्मशाला से सटे टंग क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लॉटिंग की शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार यहां 100 से ज्यादा प्लॉट काटकर बेचे गए हैं, लेकिन खरीदारों को सीवरेज, पार्क, स्ट्रीट लाइट और पक्की सड़क जैसी जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।

टीसीपी ने कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग ने प्लॉटिंग और निर्माण से जुड़ी मंजूरियों की जानकारी मांगी है। साथ ही, बिना जरूरी मंजूरियों के हुई रजिस्ट्रियों की जानकारी जुटाने के लिए राजस्व अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। जमीन के मूल स्वरूप, उसके विभाजन और खरीदारों के नाम हुई रजिस्ट्रियों की जांच की जाएगी।

रेरा ने प्रदेशभर के प्रोजेक्टों का रिकॉर्ड मांगा

टंग मामले के बीच हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (एचपी रेरा) ने भी प्रदेश में छोटे भूखंडों में की गई प्लॉटिंग और फ्लैट प्रोजेक्टों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू किया है। रेरा ने सभी शहरी निकायों से वर्ष 2017 से अब तक का रिकॉर्ड मांगा है। इसके माध्यम से यह देखा जाएगा कि संबंधित प्रोजेक्टों में रियल एस्टेट और अन्य लागू नियमों के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन हुआ है या नहीं।

जरूरत पड़ी तो मौके पर होगा निरीक्षण

एचपी रेरा के अध्यक्ष आरडी धीमान के अनुसार जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रोजेक्टों का मौके पर निरीक्षण भी किया जाएगा। रिकॉर्ड और निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसी मामले में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि की जा सकेगी।

टंग में 100 से ज्यादा प्लॉट काटकर बेचने और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न होने से जुड़े आरोप फिलहाल जांच के दायरे में हैं। टीसीपी की जांच, राजस्व रिकॉर्ड और रेरा की ओर से जुटाई जा रही जानकारी के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट : डोडरा क्वार क्षेत्र में सड़क परियोजना कार्यों के लिए किया विशेष छूट का आग्रह

पीएमजीएसवाई-Ⅳ के अगले चरण में 1200 कि.मी. नई सड़कों का प्रस्ताव एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चयनित ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा बैठक 

एएम नाथ। चंबा :  जनजातीय नायक एवं आदर्श बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष पर जनजातीय गौरव वर्ष के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल और ममता मिल भी जाएं तो क्‍या जगदीप धनखड़ को कुर्सी से हटा पाएंगे? ….आर्टिकल 67B से समझ‍िए पूरा खेल

नई दिल्ली । जॉर्ज सोरोस के मुद्दे ने सोमवार को राज्यसभा में इतना जोर पकड़ा कि कांग्रेस को सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ गया। धनखड़ और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं : जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर किया पलटवार

 खुद से संभाली नहीं जा रही सरकार और दूसरों को दे रहे हैं दोष : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बल्ह के कंसा चौक और...
Translate »
error: Content is protected !!