1000 एल.पी.एम. क्षमता वाला प्लांट कोविड वार्ड के लिए लगातार आक्सीजन बनाएगा यकीनी,सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से आक्सीजन प्लांट की शुरुआत

by

होशियारपुर:
एक हजार एल.पी.एम की क्षमता वाले सिविल अस्पताल में स्थापित किए नए आक्सीजन प्लांट की आज शुरुआत करवाते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि अब सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में लगातार आक्सीजन सप्लाई हर समय उपलब्ध रहेगी।
डी.आर.डी.ओ व एन.एच.ए.आई के नेतृत्व में बने इस प्लांट की शुरुआत के मौके पर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि करीब 1.40 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस प्लांट का कोविड-19 व अन्य गंभीर मरीजों का बहुत फायदा होगा क्योंकि यह प्लांट हर समय जरुरी आक्सीजन की सप्लाई को बेरोक यकीनी बनाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सिविल अस्पताल के बुनियादी ढांचे को पहले से कहीं अधिक मजबूत किया जा चुका है व कोविड महांमारी की रोकथाम के लिए अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक वाली सी.टी स्कैन की सुविधा भी जल्द ही शुरु होने जा रही है, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर सिविल अस्पताल में 300 एम.एच.जैड व 500 एम.एच.जैड के 2 एक्स-रे यूनिट मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं।
नए लगाए गए आक्सीजन प्लांट संबंधी उद्योग मंत्री ने कहा कि कोरोना महांमारी की पहली व दूसरी लहर के दौरान आक्सीजन की कमी के कारण पेश आई मुश्किलों के बाद पंजाब सरकार की ओर से यह प्लांट स्थापित करने के लिए कार्रवाई शुरु की गई, जिसके अंतर्गत अब किसी भी मरीज को आक्सीजन संबंधी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है, जिनमें कोविड-19 के मरीजों की समूची जांच, इलाज व अन्य सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के सरकारी मैडिकल कालेजों में कोविड-19 के लिए विशेष वार्ड, लैवल-3 के मरीजों की देखभाल व इलाज के लिए विशेष प्रबंधों के साथ-साथ वैंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि कोविड से लोगों को बचाया जा सके।
इस मौके पर नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) विशेष सारंगल, एस.डी.एम होशियारपुर शिवराज सिंह बल, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह, पार्षद बलविंदर कुमार, पार्षद हरविंदर सिंह, पार्षद अशोक मेहरा, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच एडवोकेट नवजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यस्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर खन्ना ने किया रेमन डोगरा को सम्मानित महंत उदयगिरि जी महाराज ने आशीर्वाद स्वरूप छात्रा को भेंट की पवित्र माला

होशियारपुर 27 सिमम्बर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राज्य स्तरीय ड्राइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा को महंत श्री उदयगिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्मानित किया। इस...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के सिर में लगी गोली, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

फगवाड़ा :पंजाब के फगवाड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यह घटना गुरु नानकपुरा इलाके...
article-image
पंजाब

एसजीपीसी के वोट बनवाने की तारीख 15 नवंबर 2023 से एक महीना और बढ़ाने की सिख पंथक विचारको ने मांग उठाई

गढ़शंकर : शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (अमृतसर) के होने वाले चुनाव को लेकर गढ़शंकर व अन्य गांवों से पंथक चिंतक गुरुद्वारा साहिब भाई तिलका जी में एकत्र हुए। जपो वाणी के पाठ के बाद...
article-image
पंजाब

वारिस पंजाब दे के अमृतपाल के साथियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका : शिव कुमार और भूपिंदर सिंह की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के साथियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अजनाला थाने पर हमले के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत असम की डिब्रूगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!