1000  पदों   के लिए  होंगे साक्षात्कार : 29 सितंबर को सिरमौर के कफोटा स्कूल में रोजगार मेले का होगा आयोजन

by
अधिक जानकारी के लिए 01702-222274, 8219663445, 7876357930 पर  करें संपर्क
एएम नाथ। चंबा, 25 सितंबर :   ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निजी क्षेत्र में रोजगार  के इच्छुक युवाओं के लिए श्रम ,रोजगार एवं  विदेशी नियोजन विभाग के तत्वावधान  में 29 सितंबर को  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय कफोटा, ज़िला सिरमौर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कालाआम्ब, पांवटा साहिब तथा बद्दी में स्थापित औद्योगिक इकाईयां अपनी रिक्तियों को पूर्ण करने के लिए   साक्षात्कार लेगी। रोजगार मेले में 40 के करीब नियोक्ताओं द्वारा लगभग 1000 रिक्तियों  को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के अनुसार रोजगार प्राप्ती का  अवसर उपलब्ध होगा।
न्यूनतम वेतनमान 11250 रुपए तथा 1000  रुपए औद्योगिक कौशल विकास भत्ते के रूप  में मिलेंगे। अधिकतम वेतनमान 80000 रुपए कार्य अनुभव के आधार पर  मिलेंगे।
अधिक जानकारी के लिए 01702-222274, 8219663445, 7876357930 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कुत्तिया के साथ कुकर्म करने की वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल

एनिमल प्रोटेक्शन केअर ने की आरोपी पर कड़ी करवाई की मांग। गढ़शंकर – एकतरफ राज्य में ब्लात्कार व छोटे बच्चों के साथ दुष्कर्म करने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में चिंता पाई जा रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर खूब नाची : जश्न मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…माता-पिता का मेजर बेटा डिप्रेशन में

लुधियाना :  पति से तलाक के बाद पत्नी ढोल की थाप पर  डांस करने की वायरल वीडियो ने फौजी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ की प्रणिता शर्मा और...
article-image
पंजाब

LED Screen at Chintpurni Chowk

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.20 : In response to a devoted appeal from the Yuva Vahini Samiti Hoshiarpur, local MLA and former Punjab Cabinet Minister Bram Shankar Jimpa has spearheaded the installation of a state-of-the-art LED screen...
Translate »
error: Content is protected !!