1000 पैट्रो ईंधन आधारित टैक्सियों को ई-वाहनों से बदलेगी, प्रदान की जाएगी 40 प्रतिशत सब्सिडी

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां परिवहन, श्रम एवं रोज़गार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पैट्रो ईंधन चालित टैक्सियों को चरणबद्ध तरीके से ईवी वाहनों में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत 1000 पैट्रो ईंधन टैक्सियों को ई-टैक्सियों से बदला जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा टैक्सी मालिकों 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग को इसके लिए प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पैट्रो ईंधन आधारित बदली गई पुरानी टैक्सियों की स्क्रैपिंग पंजीकृत केन्द्रों में की जाएगी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को सशक्त करने के लिए निजी बस संचालन के लिए 390 रूट के परमिट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा 30 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, साथ ही रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वरोज़गार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के प्रथम चरण में ई-टैक्सी खरीद पर उपदान दिया जा रहा है। इैलक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ई-टैक्सी योजना के तहत पात्र युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ उनके वाहन सरकारी विभागों से जोड़ने की गारंटी भी दी जाती है।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवीनीकरण, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नंेस) गोकुल बुटेल, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम, सचिव प्रियंका बासु इंगटी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, श्रम आयुक्त डॉ. वीरेन्द्र शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

मनोनीत पार्षदों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ ऊना 5 मार्च – नगर परिषद संतोषगढ़ और मैहतपुर-बसदेहड़ा में आज मनोनीत चार-चार पार्षदों को एसडीएम डाॅ निधि पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6 से

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। हिमाचल सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को लेकर प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऊना जिले में विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला

कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने लिया भाग बीबीएन, 11 अप्रैल (तारा) : श्री ओरोविंदो स्कूल बद्दी में उन्नत जीवन कौशल के क्षमता निर्माण कार्याशाला का आयोजन किया गया | जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिट्रस की फसल का कराएं बीमा 20 दिसंबर तक आम व 14 फरवरी तक, डीसी राघव शर्मा ने बीमा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऊना, 22 नवंबरः पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने अधिक से अधिक किसानों से फसल...
Translate »
error: Content is protected !!