10,000 रुपये रिश्वत : पंजाब पुलिस के एएसआई को किया विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार

by

फिरोजपुर : विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए फिरोजपुर जिले के सिटी जीरा थाने में तैनात एक एएसआई को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने विजिलेंस विभाग के थाना फिरोजपुर रेंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी एएसआई गुरदीप सिंह ने 26 अगस्त 2021 को सिटी थाना जीरा में आईपीसी की धारा 353, 186, 294, 506 और 149 अधीन दर्ज हुए विवाद के मामले में उसकी और उसके परिवार के सदस्यों की मदद करने के बदले में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एएसआई गुरदीप सिंह 23 जून 2023 को अपने भाई राजीव कुमार उर्फ मोनू की मामले में जमानत दिलाने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत ली थी और अब 10,000 रुपये की और मांग कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई पहले 60 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगा कर एएसआई को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। इस संबंधी एएसआई खिलाफ थाना विजिलेंस फिरोजपुर रेंंज में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उतसाह

माहिलपुर – श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्ट ग्रेजुएट क्लासों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

अकाली दल को लगता है कि दरबार साहिब सिर्फ उनका, यहां सिर्फ उनके परिवार के लोग आए : मालविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पिछले डेढ़ साल से भगवंत मान सिंह की सरकार लगातार काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

T 20 World Cup 2026 : दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने पर भारतीय टीम हुई मालामाल, मिली इतने करोड़ रुपए की मोटी राशि

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। भारत ने फाइनल मैच में पहले खेलते हुए पांच...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेले में दिखी होशियारपुर की संस्कृति : हर्षोल्लास के साथ शुरु हुआ ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला

होशियारपुर, 03 मार्च: होशियारपुर की संस्कृति को दर्शाता ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला आज होशियारपुर के लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ शुरु हो गया है। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी मेले...
Translate »
error: Content is protected !!