101 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन : विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी पर हुए बजट 2025 पर चर्चा 

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा भाजपा कार्यालय में रविवार को “विकसित भारत का रोड मैप” संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय बजट 2025 के बारे में चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में कांगड़ा चम्बा के सांसद डॉ.  राजीव भारद्वाज जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बजट की मुख्य विशेषताओं और इसके प्रभावों पर प्रकाश डाला।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय बजट 2025 के प्रावधानों और नीतियों को समझना और उनके क्रियान्वयन के तरीकों पर चर्चा करना था। डॉ. राजीव भारद्वाज ने अपने संबोधन में बजट की विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। जिनमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार सृजन शामिल हैं। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने बजट के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की और उनके क्रियान्वयन के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। यह संगोष्ठी केंद्रीय बजट 2025 के बारे में जागरूकता फैलाने और इसके प्रावधानों को समझने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम थी। इस दौरान 101 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा
इस मौके पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, डलहौज़ी के विधायक डीएस ठाकुर, भरमौर के विधायक, डॉ. जनक राज, भटियात के पूर्व विधायक विक्रम जरयाल, भाजपा  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, विकास खण्ड मैहला के ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सूरज कुमार तभा चम्बा के सभी मण्डलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 स्नैचर गिरफ्तार लूटी गई सोने की चेन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चंडीगढ़ पुलिस ने किया बरामद

चंडीगढ़, 18 जून । पुनीत महाजन : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न : समापन समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने टीमों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल  क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधि विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को पहुंचायें योजनाओं का लाभ : डीसी

ऊना – पंचायतोें के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही एक साल पांच गांव और जिला प्रशासन की अनूठी पहल रोशनी के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ऊना राघव शमा ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नई दिल्ली में की एनएचपीसी के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा, पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर व भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और तीन के प्रभावितों को दिया जाए रोजगार एएम नाथ। दिल्ली : भरमौर-पांगी के विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!