102 कारतूस मंदिर की सफाई के दौरान मिले : हड़कंप मचने पर जांच में जुटी पुलिस

by

फिरोजपुर :  गांव बस्ती झाल वाली में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर की साफ-सफाई के दौरान 102 कारतूस मिलने  के मामलें में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ असलाह एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह जानकारी देते हुए थाना कुलगड़ी के एसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता  सरपंच कारज सिंह  पुत्र जगसीर सिंह निवासी बस्ती झाल वाली ने बताया कि उनके गांव में भगवान वाल्मीकि जी का मंदिर है और वहां कोई पुजारी या पाठी नहीं है व मंदिर पिछले करीब 1 साल से बंद पड़ा है, जिसकी हालत काफी खस्ता है।

कारज सिंह ने बताया कि गांव वासियों ने अब मंदिर की रिपेयर का काम शुरु किया है और रोज की तरह जब मिस्त्री व मजदूर काम कर रहे थे तो मंदिर के दक्षिण नुक्कर में काफी इंटें व पत्थर पड़े थे, जिन्हें जब मजदूर हटा रहे थे तो उसमें से एक लिफाफा मिला, जिसमें से पुराने व जंग लगे हुए 102 कारतूस मिले हैं, जोकि अज्ञात व्यक्ति की तरफ से वहां छुपाकर रखे गए थे।

मामले की जांच कर रहे निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से निकला

नरेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष पड़ से हटाया लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन को लेकर महत्वपूर्ण समाचार है कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का मुख्य चेहरा बने राकेश टिकैत...
article-image
पंजाब

40 किलो हेरोइन बरामद : चार तस्कर पकड़े गए

चंडीगढ़, 15 जनवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नारकोटिक तस्करी मॉड्यूल के खिलाफ अभियान में चार तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 40 किलो हेरोइन बरामद की है। Share     
article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान...
Translate »
error: Content is protected !!