1,02,946 किसानों को दिया गया लाभ: मुख्य कृषि अधिकारी

by

किसानों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक जमा करवाई जा चुकी है दो अरब दस करोड़ छह लाख छह हजार रुपए की राशी
होशियारपुर, 24 मार्च:
मुख्य कृषि अधिकारी श्री सतनाम सिंह ने बताया कि किसानों को आर्थिक स्तर पर सहायता देने के लिए भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के अंतर्गत जिले के 1,02,946 किसानों की ओर से लाभ लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम की शुरुआत से अब तक 10 किश्तें इन किसानों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक जमा करवाई दी गई है, जिसकी राशी दो अरब दस करोड़ छह लाख छह हजार रुपए बनती है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार की ओर से छह हजार रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक मदद तीन किश्तों में दी जाती है। इस स्कीम के साथ छोटे व सीमांत किसानों को अपनी फसल के लिए जरुरी इनपुट्स समय पर खरीदने की जहां मदद मिलती है वहीं उसके साथ ही फसलों को समय पर मुहैया करवाए गए इन इनपुट्स से झाड़ में भी वृद्धि होती है, जिससे किसानों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद देने में इस स्कीम का बहुत बड़ा योगदान है। भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार स्कीम के लाभार्थी की ई-के.वाई.सी. होनी जरुरी है जो कि अपने नजदीकी सुविधा सैंटर से करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी ब्लाक कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकता है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सेबों की काश्त कर रहे प्रगतिशील किसानों के फार्म का डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने किया दौरा

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिले के किसानों को मक्की, तेल बीजों, दालों आदि की काश्त के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों को रवायती फसली चक्र से...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /April 27 ) Lamrin Tech Skills University Punjab hosted an Indo-African Cultural Fest in collaboration with Global Pass Career Consultancy. Students from India and various African countries participated enthusiastically in this...
article-image
पंजाब

पहलगाम कत्लेआम के विरोध में निमिषा मेहता की अगुआई में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च : दुख की घड़ी में इलाके का विधायक कर रहा उद्घाटन समारोह – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 26 अप्रैल : भाजपा हल्का गढ़शंकर इंचार्ज निमिषा मेहता व साथियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा पर्यटन स्थल पर 26 लोगों की हत्या के विरोध में हल्का गढ़शंकर के बीत...
article-image
पंजाब

हनीमून मनाने गया पंजाब का कपल दुबई में फंसा

चंडीगढ़ : खाड़ी में ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब आम लोगों के जीवन पर दिखने लगा है. पंजाब के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया एक नवविवाहित...
Translate »
error: Content is protected !!