1031 उम्मीदवार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लड़ेंगे चुनाव : 1221 उम्मीदवारों में से 190 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन

by

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटो पर होने वाले आम चुनाव के लिए 1559 उम्मीदवारों ने 1746 नामांकन पत्र भरे थे।  इनमें से जांच के दौरान 1221 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी सही पाई व 338 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए।  पंकज अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 5 सितम्बर से 12 सितम्बर तक नामांकन पत्र भर सकते थे। 13 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच की गई और 16 सितम्बर, 2024 तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकते थे। 16 सितम्बर तक कुल 190 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लिए गए। इसी प्रकार अब विधानसभा चुनाव-2024 के लिए कुल 1031 उम्मीदवार हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या 1169 उम्मीदवारों की थी।

प्रदेश में 190 उम्मीदवारों ने नामांकन लिए वापिस उन्होंने कहा कि पंचकूला जिला से 5 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए है। इसी प्रकार, अम्बाला जिला से 4, यमुनानगर जिला से 5, कुरूक्षेत्र जिला से 15, कैथल जिला से 15, करनाल जिला से 10, पानीपत जिला से 6, सोनीपत जिला से 7, जींद जिला से 13, फतेहाबाद जिला में 6, सिरसा जिला से 12, हिसार जिला से 23, दादरी जिला से 3, भिवानी जिला से 13, रोहतक जिला से 4, झज्जर जिला से 9, महेंद्रगढ़ जिला से 9, रेवाडी जिला से 3, गुरूग्राम जिला से 15, नूंह जिला से 2, पलवल जिला से 4 और फरीदाबाद जिला से 7 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिए हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए कुल उम्मीदवार 1031 :  मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि सभी 22 जिलों में जांच प्रक्रिया पूरी होने व नामांकन वापिस लेने के बाद पंचकूला जिला में 17 उम्मीदवार शेष बचे हैं। इसी प्रकार, अम्बाला जिला से 39, यमुनानगर जिला से 40, कुरूक्षेत्र जिला से 43, कैथल जिला से 53, करनाल जिला से 55, पानीपत से 36, सोनीपत जिला से 65, जींद जिला से 72, फतेहाबाद जिला में 40, सिरसा जिला से 54, हिसार जिला से 89, दादरी जिला से 33, भिवानी जिला से 56, रोहतक जिला से 56, झज्जर जिला से 42, महेंद्रगढ़ जिला से 37, रेवाडी जिला से 39, गुरूग्राम जिला से 47, नूंह जिला से 21, पलवल जिला से 33 और फरीदाबाद से 64 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।

90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 5 अक्टूबर 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक :  पंकज अग्रवाल ने बताया कि 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की गई तथा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मतदान 5 अक्तूबर 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है तथा मतगणना 8 अक्तूबर, 2024 को होगी और चुनाव परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाऐंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच : 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए

सोलन : भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी...
article-image
पंजाब

बिजली मंत्री ई.टी.ओ व राजस्व मंत्री जिंपा ने एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट में की शिरकत : विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार कर रही है गंभीरता से कार्य: ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 03 दिसंबर: शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थी का मानसिक व शारीरिक विकास करते है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल : पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका

नई दिल्ली : पंजाब में कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के चलते एक और बड़ा झटका लग गया । लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं। संसद रवनीत सिंह...
article-image
पंजाब

चुराह का युवक 726 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा की सीमा पर पुलिस की मुस्तैदी ने एक बार फिर नशा तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। ताजा मामला कटोरी बंगला का है, जहां जिला पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!