108 लड़कियों का यौन शोषण, 18 वीडियो : अमरावती के 4 दरिंदों के जाल में कैसे फंसी पीड़िताएं? 47 अधिकारियों की SIT करेगी जांच

by

अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करने के गंभीर मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोप भी सामने आए हैं. पुलिस ने जांच तेज करते हुए 47 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जो इस केस का पूरा काला चिट्ठा खोलेगी. वहीं बुधवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ मोहम्मद तनवीर के घर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद अयाज उर्फ मोहम्मद तनवीर, उजेर खान उर्फ इकबाल खान, तरबेज खान उर्फ तस्लिम खान, मोहम्मद साद उर्फ मोहम्मद सादिक शामिल हैं. आरोपी उजेर खान ने कबूल किया है कि उसने अश्लील वीडियो मोहम्मद साद को भेजे थे. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

18 वीडियो और 39 फोटो बरामद :  जांच के दौरान पुलिस को अब तक 18 अश्लील वीडियो और 39 फोटो मिले हैं. पुलिस का मानना है कि शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ सकती है, जिससे मामले का दायरा और बड़ा हो सकता है. अमरावती पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने पीड़ितों से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और उनकी पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

बता दें कि मुख्य आरोपी पर आरोप है कि वह लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था, फिर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और यौन शोषण करता था. इन लोगों ने 108 लड़कियों के साथ ये घिनौनी करतूत की थी. जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ मोहम्मद तनवीर का संबंध एक राजनीतिक दल AIMIM से जुड़ा बताया जा रहा है।

केस की जांच करेगी 47 सदस्यीय SIT

हालांकि, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा है कि आरोपी को पहले ही संगठन से अलग कर दिया गया था और वर्तमान में उसका पार्टी से कोई संबंध नहीं है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने 11 अधिकारियों और 36 कर्मियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है. इस टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार कर रहे हैं।

अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र में बाजार बंद

वहीं अचलपुर नगर परिषद ने मुख्य आरोपी के घर के एक हिस्से को अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस जारी किया गया था. निरीक्षण के बाद आज उस हिस्से पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना के विरोध में अचलपुर-परतवाड़ा क्षेत्र में बंद का आह्वान किया गया. सुबह से बाजार पूरी तरह बंद रहे और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मोहम्मद अयान के घर पर चला बुलडोजर

मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ मोहम्मद तनवीर का परतवाड़ा शहर के जयस्तंभ चौक पर घर है. आरोप है कि घर का एक हिस्सा गैर-कानूनी बना हुआ था. इसी घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाय गया. अचलपुर नगर परिषद के चीफ ऑफिसर धीरज गुहाद ने बताया कि आरोपी के घर की जांच की गई. घर का बना हुआ हिस्सा अतिक्रमण में पाया गया. इसलिए बुलडोजर की कार्रवाई की गई।

मुख्य आरोपी के घर पर भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अयान उर्फ मोहम्मद तनवीर के घर के सामने भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है. मामले सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना बहुत शर्मनाक है. आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए, घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए. यही नहीं ऐसे लोगों का पासपोर्ट रद्द होना चाहिए. ऐसे लोग जब सिर्फ हिंदुओं को ही टारगेट करना चाहते हैं तो इन्हें भी देश से बाहर निकलना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन वात्सल्य के तहत अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित : 10 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने की स्वीकृति प्रदान

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 6 अगस्त : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन और पालन-पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिडनी में 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में संसद की संस्था को मजबूत करने के” विषय पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया संबोधित

  आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मलेन में भाग लिया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में देश दुनियां के सैंकड़ो जन प्रतिनिधि जिनमें अधिकतर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

महंगाई का असर: जुलाना में भैंस का दूध 100 रुपये और घी 1500 रुपये लीटर करने की तैयारी

डेयरी संचालकों ने बढ़ती लागत का दिया हवाला; कुछ गांवों के पशुपालक भी बढ़ा सकते हैं दूध के दाम जींद/जुलाना। बढ़ती महंगाई और पशुओं के चारे की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करुणामूलक आधार पर नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, तैनाती के दिए निर्देश

एएम नाथ । शिमला :  करुणामूलक रोजगार नीति के तहत निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश में नियुक्त जेओए (आईटी) अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिमला में शिष्टाचार...
Translate »
error: Content is protected !!