11 डीएसपी पदोन्नत होकर बने एएसपी

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए के एचपीएस कैडर के 11 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया है।

यह आदेश राज्यपाल द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार कुलदीप कुमार (2011 बैच एचपीएस) तथा वर्ष 2012 बैच के दस अधिकारियों अमित ठाकुर, प्रताप सिंह, अमित शर्मा-द्वितीय, मनोहर लाल, विकास कुमार धीमान, हेमंत कुमार, कुलविंदर सिंह, खजाना राम, राम प्रसाद जसवाल और लाल मन-को डीएसपी से पदोन्नत कर एएसपी बनाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे और तब तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही काम करते रहेंगे।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि अमित ठाकुर से संबंधित पदस्थापना आदेश वर्ष 2016 के एक मामले में उनके खिलाफ संभावित अपील के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। यदि उस मामले में आगे कोई न्यायिक निर्णय आता है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 लोगों ने 26 बार किया गैंगरेप : जन्मदिन पर प्रेमी ने तोहफा देने के बहाने था बुलाया, बचाने आए फोटोग्राफर्स ने भी नोंचा

 विशाखापत्तनम :   जन्मदिन के मौके पर एक 17 साल की लड़की को बुलाकर पहले उसके प्रेमी ने रेप किया. इसके बाद 12 अन्य लोगों ने अगले दो दिनों तक 26 बार गैंगरेप को अंजाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में सृजन आयोजित : भविष्य में सफलता के लिए ‘ज्ञान’ अर्जित करें छात्र – संजय अवस्थी

अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में भविष्य की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी पर सरकार का रूख साफ

हर कर्मचारी की नौकरी को लेकर पद व विभाग अनुसार उसकी रिटायरमेंट को लेकर सरकार की ओर से उम्र निर्धारित गई है। अब रिटायरमेंट की उम्र  को सरकार अब पहले से भी ज्यादा करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख आश्रय कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक भेंट

एएम नाथ। धर्मशाला :  नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमुडा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के...
Translate »
error: Content is protected !!