11 दिसंबर को अपना दो साल का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करेगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 11 दिसंबर को अपना दो साल का ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश करेगी, जिसमें उसकी नीतियों और कार्यक्रमों से आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला जाएगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार, सुक्खू ने राज्य में कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को बिलासपुर में आयोजित होने वाले समारोह की रूपरेखा और तैयारियों पर चर्चा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने विभिन्न विभागों में सुधार किए हैं, जिससे सार्वजनिक सेवाओं में सुधार हुआ है, पारदर्शिता बढ़ी है और पूरे राज्य में डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिला है।
बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाला एक वृत्तचित्र बनाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति के कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पर्यवेक्षक बागवानी मंत्री नेगी की मौजूदगी में कहा स्पष्ट बाहरी व्यक्ति को पार्टी न किया जाए शामिल

लाहौल : जिला कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाहरी नेता को टिकट देने का विरोध किया और उपचुनाव में टिकट के सभी 17 दावेदारों ने अपनी अपनी बात रखते हुए एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में पंचायत वार कोविड टेस्ट कराने के लिए लगेंगे कैंपः एसडीएम

ऊना – कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज हरोली में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर के आंगनवाड़ी केंद्रों में भी मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

सुजानपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सुजानपुर विकास खंड के 123 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों की धूम रही। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!